Vaibhav Sooryavanshi and Shahid Afridi
Vaibhav Sooryavanshi and Shahid Afridi
इंडियन प्रीमियर लीग 2206 अब समापन की तरफ बढ़ रहा है. दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के इस सीजन में एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का मुराद दुनिया का हर दिग्गज खिलाड़ी हो गया है. अब इस लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का भी नाम जुड़ गया है. पाकिस्तान क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी का तारीफ की है. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सूर्यवंशी को भविष्य बताया है.
युवा अफरीदी से सूर्यवंशी की तुलना-
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की. उन्होंने सूर्यवंशी की तुलना युवा शाहिद अफरीदी से की. मोहम्मद यूसुफ ने लिखा कि 15 साल का वैभव सूर्यवंशी ने मुझे शाहीद अफरीदी की याद दिलाता है. युवा, निडर, विस्फोटक और ऊर्जा से भरपूर. भविष्य यहां है.
सूर्यवंशी ने की है विस्फोटक बल्लेबाजी-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में विस्फोटक बल्लेबाज की है. सूर्यवंशी ने इस सीजन में 680 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 242 का रहा है. उन्होंने 15 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन है. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 65 छक्के ललगाए हैं, जो की आईपीएल के इतिहास में एक रिकॉर्ड है.
वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार 97 रनों की पारी खेली थी. वो शतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए थे. इस विस्फोटक पारी के लिए सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों का सामना किया था. इस दौरान सूर्यवंशी ने 12 छक्के लगाए थे. उनकी खेलने की कला से हर क्रिकेटर प्रभावित है. दुनियाभर के खिलाड़ी उनकी तारीफ कर रहे हैं.
गुजरात टाइटन्स से मुकाबला-
क्वालिफायर-2 वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से है. जो टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी. वो फाइनल में पहुंच जाएगी. आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. इस दौरान जीतने वाली टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.
ये भी पढ़ें: