IPL 2026 RCB vs GT
IPL 2026 RCB vs GT
इंडियन प्रीमयर लीग 2026 का पहला क्वालिफायर आज यानी 26 मई को धर्मशाला में होगा. ये मुकाबला गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. इस बीच दोनों टीमों के फैंस अपनी-अपनी टीम की दुआ कर रहे हैं. इस दौरान फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए संदेश भी दे रहे हैं. इस बीच गुजरात टाइटन्स की एक नन्ही फैन का संदेश सामने आया है. जिसमें ये नन्ही फैन कप्तान शुभमन गिल को लेटर लिखा है और जल्द से जल्द कप लेकर आने को कहा है.
'जल्दी से कप लेकर वापस आओ..'
गुजरात टाइटन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें एक नन्ही फैन टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेटर लिख रही है और गुजरात टाइटन्स की जीत की दुआ कर रही है. नन्ही फैन लिखती है कि डियर शुभमन गिल, तुमको एक बार फिर कप जीतना है. हमें तुम्हारे ऊपर भरोसा है. मैं गुजरात टाइटन्स को बहुत बहुत शुभकामनाएं देती हूं. नन्ही फैन इस लेटर में Aava De का भी जिक्र करती है.
क्या है Aava De का मतलब?
गुजरात टाइटन्स की नन्ही फैन ने शुभमन गिल को लिखे लेटर Aava De का जिक्र किया है. यह एक गुजराती स्लोगन है. इसका सामान्य मतलब होता है कि चुनौती स्वीकार करो. इसे होने दो.
अब देखन है कि गुजरात टाइटन्स इस नन्ही फैन की चुनौती स्वीकार करते हैं और एक बार फिर कप जीतकर वापस जाते हैं.
क्वालिफायर में RCB से है मुकाबला-
आईपीएल के इस सीजन का पहला क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना है. इस सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आरसीबी प्वांइट्स टेबल में पहले नंबर पर है. टीम के 14 मैचों में 18 अंक है. जबकि टीम ने 9 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात टाइटन्स के भी 14 मैचों में 18 अंक हैं. इस टीम को भी 9 मैच में जीत और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी नंबर पर है. आरसीबी का नेट रन रेट प्लस 0.783 है. जबकि जीटी का नेट रन रेट प्लस 0.695 है.
आखिरी 5 मुकाबलों में आरसीबी को 2 हार और 3 जीत मिली है. जबकि गुजरात टाइटन्स को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. टीम को 4 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है.
ये भी पढ़ें: