scorecardresearch

RR vs BBKS Highlight: राजस्थान ने 6 विकेट से जीता मैच, PBKS के हाथ आई सीजन की पहली हार, फरेरा के आक्रामक अंदाज के आगे पंजाब ने टेके घुटने

RR ने पहले टॉस जीत कर बॉल करने का निर्णायक फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर उनकी पहली हार उनके खाते में दर्ज कर दिया है. राजस्थान ने 222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए फरेरा और दुबे की तूफानी बल्लेबाजी से जीत हासिल की. इस रोमांचक जीत ने प्लेऑफ की दौड़ में राजस्थान की स्थिति को काफी मजबूत कर दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi, Yashasvi Jaiswal, priyansh arya, PrabhSimran singh Vaibhav Sooryavanshi, Yashasvi Jaiswal, priyansh arya, PrabhSimran singh

आईपीएल 2026 में मुल्लांपुर के मैदान पर खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर उनकी इस सीजन की पहली हार दे दी. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन राजस्थान ने 19.2 ओवर में छक्का लगा दिया और 228/4 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

फरेरा और दुबे की तूफानी साझेदारी
एक समय राजस्थान को आखिरी 6 ओवर में 71 रन चाहिए थे और मुकाबला पंजाब की पकड़ में दिख रहा था. तभी डोनोवन फरेरा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन जड़ दिए. उनके साथ शुभम दुबे ने भी 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन की तेज पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए मैच खत्म कर दिया.

वैभव और जायसवाल ने रखी मजबूत नींव
राजस्थान की जीत की शुरुआत युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने की, जिन्होंने आते ही बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर दिए. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे. इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

चहल ने लौटाई पंजाब की उम्मीद
जब राजस्थान आसानी से जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी युजवेंद्र चहल ने लगातार विकेट लेकर पंजाब की वापसी कराई. उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके और मुकाबले को आखिरी ओवरों तक रोमांचक बनाए रखा. हालांकि अंत में फरेरा और दुबे की जोड़ी ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया.

स्टोइनिस की पारी भी नहीं आई काम
इससे पहले पंजाब के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों पर नाबाद 62 रन की विस्फोटक पारी खेली. आखिरी ओवर में उन्होंने 24 रन बटोरकर टीम को 222 तक पहुंचाया. प्रियांश आर्या, कूपर कॉनॉली और प्रभसिमरन सिंह ने भी अहम योगदान दिया, लेकिन इतना बड़ा स्कोर भी जीत के लिए काफी साबित नहीं हुआ.

राजस्थान की यह जीत प्लेऑफ की दौड़ में बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं पंजाब किंग्स को इस सीजन पहली बार हार का स्वाद चखना पड़ा है, जिससे अंक तालिका की जंग और रोमांचक हो गई है.
 

ये भी पढ़ें