Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक दौर में पहुंच गया है. इस सीजन के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया. आरआर की जीत में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अहम रोल रहा. वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार 93 रन की पारी खेली. इस दौरान सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों का सामना किया. सूर्यवंशी ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 244.74 का रहा. इस मैच से पहले सूर्यवंशी ने क्या प्लान किया था. मैच के बाद उन्होंने इसका खुलासा किया.
छोटी उम्र में इतना अटेंशन पर बोले सूर्यवंशी-
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इतनी छोटी उम्र में इतना अटेंशन मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं सच में ज्यादा कुछ नहीं देखता, मैं न्यूजपेपर नहीं पढ़ता, इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मुझे बस लगता है कि यह तो शुरुआत है. अगर मेरा करियर लंबा हुआ तो लोग और भी बहुत कुछ कहेंगे. मेरा फोकस सिर्फ गेम पर रहना चाहिए.
मैच के लिए क्या था प्लान?
मैच की शुरुआत धीमी करने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि यही माइंडसेट था. मुझे पता है कि मैं कभी भी दो या तीन बाउंड्री या सिक्सर मार सकता हूं. इसलिए मैं थोड़ा और समय ले सकता हूं. ज्यादा जल्दबाजी नहीं कर सकता और गेम को आखिरी तक ले जाने की कोशिश कर सकता हूं.
अगले मैच के लिए क्या है प्लान?
सूर्यवंशी ने कहा कि कुछ खास नहीं है. हमारा फोकस इस बात पर है कि हम एन्जॉय करें. अगले गेम में हमें ऑफ-फील्ड चीजों पर ज्यादा फोकस नहीं करना चाहिए. सभी को गेम पर फोकस करना चाहिए. हमारा फोकस अच्छा क्रिकेट खेलना और गेम जीतना है.
ऑरेंज कैप की रेस में सूर्यवंशी-
अब तक ऑरेंज कैप की रेस में पीछे चल रहे सूर्यवंशी सिर्फ एक पारी से सबसे टॉप पर पहुंच गए. वैभव सूर्यवंशी ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 53 छक्के लगाए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर मार्श हैं. जिन्होंने 13 मैचों में 563 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. जिन्होंने 555 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: