scorecardresearch

IPL 2026 Playoffs Scenario: हैदराबाद से हारकर CSK की बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या हैं समीकरण?

IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. अब चेन्नई के 13 मैचों में 12 अंक हैं. भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन अभी भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है.

IPL 2026 IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की दौड़ काफी दिलचस्प हो गई है. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद चेन्नई के पास अब ज्यादा पत्ते नहीं बचे हैं. लेकिन अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के पास मौके हैं.

CSK को हैदराबाद से मिली हार-
आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ का टिकट मिल गया. लेकिन इस हार के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है.

CSK के सिर्फ 12 अंक-
चेन्नई सुपरकिंग्स अब तक 13 मैच खेल चुकी है. लेकिन टीम के पास अभी सिर्फ 12 अंक ही हैं. प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपरकिंग्स छठे नंबर पर है. अब चेन्नई के पास लीग स्टेज में सिर्फ एक मैच बचा है. ये मुकाबला 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा.

CSK के पास मौका?
चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों का बड़ा झटका लगा है. हैदराबाद से हार के बाद टीम के पास सीमित मौके बचे हैं. चेन्नई को गुजरात के खिलाफ होने वाला आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. अगर चेन्नई ये मैच हार जाती है तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी. अगर सीएसके ये मुकाबला जीत जाता है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी. हालांकि इस कंडीशन में चेन्नई को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा.

पंजाब की हार जरूरी-
पंजाब के पास 13 मैचों में 13 अंक हैं. उसका आखिरी मुकाबला 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है. अगर पंजाब वो मैच जीत गई तो सीएसके तुरंत प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी. अगर पंजाब को उस मैच में हार मिलती है तो उम्मीद जिंदा रहेगी.

KKR को भी हारना होगा-
केकेआर के पास 12 मैचों में 11 अंक हैं. चेन्नई को चाहिए कि केकेआर अपने दोनों मैचों में से कम से कम एक मैच जरूर हारे. अगर दोनों मैच हार जाती है तो चेन्नई के लिए ज्यादा बेहतर होगा.

राजस्थान को भी गंवाना होगा दोनों मैच-
राजस्थान रॉयल्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं. अगर राजस्थान दोनों मैच जीतती है तो वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और चेन्नई बाहर हो जाएगी. अगर राजस्थान अपने दोनों मैच हार जाती है तो चेन्नई के पास मौका रहेगा.

ये समीकरण बनेंगे तो CSK को मिलेगा मौका-
अगर चेन्नई गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत जाती है. इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हारना होगा. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स को भी अपना मैच हारना होगा. अगर इतने समीकरण एकसाथ बनते हैं तो चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में पहुंच पाएगी.

ये भी पढ़ें: