bhishek Anand with Vaibhav Suryavanshi (Photo/abhishekanand6527)
bhishek Anand with Vaibhav Suryavanshi (Photo/abhishekanand6527)
बिहारी के रहने वाले जापानी क्रिकेटर अभिषेक आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के साथ दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मुलाकात की इच्छा भी जाती थी. इस तस्वीर सामने आने के बाद अब उनकी ये इच्छा पूरी हो गई है.
फोटो के साथ अभिषेक ने क्या लिखा?
जापानी क्रिकेटर अभिषेक आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जिसमें वो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में अभिषेक हाथ में इंडियन टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं. जिसमें सूर्यवंशी लिखा हुआ है और उस जर्सी का नंबर 03 है.
इस तस्वीर के साथ अभिषेक आनंद ने कैप्शन लिखा है कि अलग-अलग जर्सी, जड़ें एक. क्रिकेट से जुड़े बिहारी लड़के.
जापान के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं बिहार के अभिषेक आनंद-
अभिषेक आनंद जापान के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. हालांकि एशियन गेम्स के लिए टीम में उनको नहीं चुना गया है. लेकिन वो जापन के लिए कई इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. अभिषेक ने अब तक 18 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 275 रन बनाए हैं. जबकि एक विकेट भी हासिल किया है. अभिषेक का सर्वोच्च स्कोर 55 रन है.
IIT कानपुर से की है पढ़ाई-
अभिषेक आनंद बिहा के रोहतास के रहने वाले हैं. वो बचपन से ही क्रिकेट से जुड़े हुए हैं. उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है. अभिषेक उस दौरान भी क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद वो जॉब के लिए जापान चले गए. वहां उन्होंने क्लब से क्रिकेट खेलना जारी रखा. धीरे-धीरे वो क्रिकेट में आगे बढ़ते गए. वो लगातार बेहतर प्रदर्शन करने लगे. इसका फायदा भी अभिषेक आनंद को हुआ. जल्द ही इसका इनाम भी उनको मिला. उनको जापान की इंटरनेशनल टीम में जगह मिली.
ये भी पढ़ें: