
Team India (Photo/PTI)
Team India (Photo/PTI)
भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए गुड न्यूज है. भारत से ब्राजील और उरुग्वे जैसी बड़ी टीमों का मुकाबला देखने को मिलेगा. ये मुकाबले भारत में ही होंगे. ब्राजील, उरुग्वे और पनामा की फुटबॉल टीमें भारत में हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया की इन बेहतरीन टीमों के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. इसके साथ ही फैंस भी इन मुकाबलों का आनंद उठा पाएंगे.
कब है इन टीमों से मुकाबला?
पनामा, ब्राजील और उरुग्वे की टीमें भारत से एक-एक मैच खेलेंगी. पनामा की फीफा रैंकिंग 44 और उरुग्वे की फीफा रैंकिंग 20 है. जबकि दुनिया में फुटबॉल के फेमस ब्राजील की फीफा रैंकिंग 5 है.
भारत और पनामा का मुकाबला आज यानी 25 सितंबर को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि भारत को दूसरा मुकाबला ब्राजील से कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला 3 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा. उरुग्वे के खिलाफ भारत का मुकाबला 6 अक्टूबर कोलकाता में रात 8 बजे से खेला जाएगा.

पहली बार पनामा से होगा मुकाबला-
ब्लू टाइगर्स का सामना पहली बार पनामा जैसी बड़ी टीम से होगा. पनामा ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था. भारत का कॉनकैफ टीम के खिलाफ यह 9वां मुकाबला होगा. कॉनकैफ का मतलब उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल परिसंघ होता है.

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर-
भारतीय टीम को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा. भारतीय फैंस की नजर ब्राजील के विनीसियस जूनियर और राफिन्हा जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी. जबकि उरुग्वे के फेडेरिको वाल्वेर्दे और डार्विन नुनेज जैसे खिलाड़ी पर होगी.
फीफा रैंकिंग में भारत-
फीफा रैंकिंग में भारत ब्राजील, पनामा और उरुग्वे के सामने कहीं नहीं टिकता है. भारतीय फुटबॉल टीम की रैंकिंग काफी पीछे है. फीफा रैंकिंग में भारत 138वें स्थान पर है. जबकि पनामा 44वें, उरुग्वे 20वें और ब्राजील 20वें नंबर पर है.

कहां देख सकते हैं मैच?
भारत और पनामा के बीच मुकाबले का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 SD & HD और सोनी आठ SD & HD (बंगाली) चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा इस मैच को लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: