Sebastian Sawe (Photo:Instagram/sabastiansawe)
Sebastian Sawe (Photo:Instagram/sabastiansawe)
केन्या के धावक सेबेस्टियन सावे ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया है. सावे ने 2 घंटे से भी कम समय में मैराथन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने केल्विन किपटम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
केन्या के धावक ने रचा इतिहास-
लंदन मैराथन में केन्या के धावक सेबेस्टियन सावे ने इतिहास रच दिया है. सावे इतिहास में पहले ऐसे धावक बन गए हैं, जिन्होंने 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरा किया है. उन्होंने मैराथन पूरा करने के लिए एक घंटे 59 मिनट 30 सेकंड का वक्त लिया और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले केल्विन किपटम ने साल 2023 में शिकागो मैराथन में दौड़ पूरी करने के लिए 2 घंटे 35 सेकंड का वक्त लिया था. केल्विन किपटम भी केन्या के रहने वाले हैं. सावे ने साल 2019 के अनौपचारिक एक घंटे 59 मिनट 40 सेकंड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
केजलचा ने भी 2 घंटे से कम समय में पूरा किया मैराथन-
लंदन मैराथन में इथियोपिया के योमिफ केजलचा ने दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने भी 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरा किया. उन्होंने एक घंटे 59 मिनट 41 सेकंड में दौड़ पूरी की. केजलचा ने इथियोपिया कका रिकॉर्ड तोड़ा. यह इतिहास का दूसरा सबसे तेज मैराथन रिकॉर्ड है.
इस मैराथन में तीसरे नंबर पर युगांडा के जैकब किप्लिमो रहे. जिन्होंने 2 घंटे 28 सेकंड में दौड़ पूरी की. इतना ही नहीं, लंदन मैराथन इतिहास का पहला ऐसा मैराथन बन गया, जिसमें 3 धावकों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड से कम समय में दौड़ पूरी की.
इस दौड़ में चौथे नंबर पर असोम किप्रुटो रहे. जिन्होंने 2 घंटे एक मिनट 39 सेकंड में दौड़ पूरी की. तमिरात टोला ने 2 घंटे 2 मिनट 59 सेकंड में दौड़ पूरी की और 5वां स्थान हासिल किया. जबकि छठे नंबर पर डेरेसा गेलेटा रहे. जिन्होंने 2 घंटे 3 मिनट 23 सेकंड में दौड़ पूरी की.
ये भी पढ़ें: