scorecardresearch

KKR vs LSG Highlights: मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ घातक, 3 विकेट से LSG ने दर्ज की जीत

IPL 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घर ईडन गार्डन्स में 3 विकेट से हराया. पढ़ें मैच के हाइलाइट्स.

Ajinkya Rahane, Rishabh Pant Ajinkya Rahane, Rishabh Pant

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डन्स में एक जबरदस्त मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 181/4 का अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन लखनऊ की टीम ने लक्ष्य का पीछा आखिरी गेंद तक रखा और तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली.

KKR की पावरप्ले शुरुआत और फिर धीमी रफ्तार
KKR के सलामी बल्लेबाज तेज शुरुआत नहीं ले पाए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने और अंगकृष रघुवंशी ने साझेदारी करते हुए टीम को 180 के पार पहुंचाया. दोनों ने पावरप्ले में अच्छी नींव रखी, जिससे लक्ष्य चुनौतीपूर्ण बना. इसके बावजूद मैच का नतीजा डेढ़ घंटे बाद तक अनिश्चित रहा.

लखनऊ के लिए मुकुल चौधरी बने नायाब नायक
LSG के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया. लखनऊ को आखिरी कुछ ओवरों में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बड़े शॉट्स की जरूरत थी और मुकुल ने 27 गेंदों में तेज रफ्तार से 54 रन बटोरे, जिनमें 7 छक्के और 2 चौके भी शामिल थे. उनकी इसी तूफानी पारी ने LSG को जीत के करीब ला दिया. हालांकि बीच में एक वक्त ऐसा भी था जब 128 रनों तक LSG के 7 विकेट गिर चुके थे, लेकिन मुकुल ने टीम का मनोबल बना कर रखा और एक शानदार पारी खेलते हुए यह मैच लखनऊ के खाते में डाला. 

आखिरी गेंद तक बढ़ते रोमांच
LSG की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और विकेट जल्दी गिरते चले गए. कप्तान ऋषभ पंत, निकोलस पूरण और कुछ अन्य बल्लेबाज प्रभाव नहीं दिखा पाए. तब तक मैच लगभग KKR के पक्ष में दिख रहा था. लेकिन मुकुल और टीम ने संयम बनाये रखा. अंतिम ओवरों में लगातार बड़े शॉट्स ने मैच को निर्णायक पड़ाव तक पहुंचाया, और आखिरकार LSG 182 रनों का पीछा करके मैच जीत गई.

जीत के लिए आखिरी ओवर महत्वपूर्ण 
जबकि मैच एक अच्छे पड़ाव पर पहुंच चुका था, लेकिन जीत के लिए आखिरी ओवर में अभी भी 14 रनों की जरूरत थी. इस ओवर में वैभव अरोड़ा गेंदबाजी कर रहे थे, जिसपर उनकी पहली गेंद पर आवेश खान ने सिंगल लिया. वहीं दूसरी गेंद आते ही मुकुल ने छक्का जड़ दिया. इसके बाद वैभव ने लगातार दो गेंद डॉट डाली. वहीं जब 5वीं गेंद आई तो मुकुल ने पांचवें गेद को हवा में उड़ा कर छक्के के लिए भेज दिया. अब आखिरी बॉल पर 1 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने हासिल किया और टीम के खाते में मैच डाल दिया. 

यह जीत LSG के लिए मायने रखती है
इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक हासिल किए हैं. वहीं KKR की टीम इस हार के बाद तालिका में नीचे की ओर खिसक गयी है.

युवा प्रतिभा ने बढ़ाई अपनी पहचान
मुकुल चौधरी की पारी सिर्फ उस दिन की जीत तक सीमित नहीं रही, यह उनके आईपीएल करियर का एक बड़ा मौका भी है. इस मैच ने उन्होंने खुद को एक उभरते सितारे की तरह पेश किया है, जिसने दबाव में भी सैयम रखा और अपने प्रदर्शन से मैच का रुख पलट दिया. 

ये भी पढ़ें