Top 5 Batsmen with Most Sixes in IPL 2026
Top 5 Batsmen with Most Sixes in IPL 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में रनों की बारिश हो रही है. इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले 10 टीमों के धाकड़ बल्लेबाज गेंदबाजों की खूब धुनाई कर रहे हैं. आज हम आपको आईपीएल के इस सीजन के अभी तक खेले गए 22 मैचों में सबसे अधिक छक्का मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में रजत पाटीदार से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक के नाम शामिल हैं.
1. रजत पाटीदार
आईपीएल 2026 में सबसे अधिक छक्के मारने वालों टॉप बल्लेबाजों में पहले स्थान पर रजत पाटीदार हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार और राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में अभी तक बराबर 18 छक्के हैं लेकिन रजत पाटीदार ने वैभव से कम पारियों में इतने छक्के लगाए हैं. रजत ने 4 मैचों की 4 पारियों में 18 छक्के लगाए हैं. रजत अभी तक अपनी टीम के लिए आईपीएल में 195 रन बना चुके हैं. इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.
2. वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में सबसे अधिक छक्के मारने वालों टॉप बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं. 15 वर्षीय वैभव ने 5 मैचों की 5 पारियों में अब तक 18 छक्के लगा चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 5 मैचों में 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके भी निकले हैं.
3. अभिषेक शर्मा
आईपीएल 2026 में सबसे अधिक छक्के मारने वालों टॉप बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों की 5 पारियों में अब तक 13 छक्के जमा चुके हैं.
4. टिम डेविड
आईपीएल 2026 में सबसे अधिक छक्के मारने वालों टॉप बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी टिम डेविड हैं. टिम डेविड अभी तक 4 मैचों की 4 पारियों में 12 छक्के लगा चुके हैं. इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड अब तक आईपीएल 2026 में खेली अपनी चार पारियों में तीन बार नॉट-आउट रहे हैं.
5. रेयान रिकलटन
आईपीएल 2026 में सबसे अधिक छक्के मारने वालों टॉप बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रेयान रिकलटन हैं. दक्षिण अफ्रीका के शानदार खिलाड़ी रेयान रिकलटन आईपीएल 2026 में अब तक चार मैचों की चार पारियों में 12 छक्के लगा चुके हैं.
6. ईशान किशन
सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ खिलाड़ी ईशान किशन भी आईपीएल 2026 में छक्कों की बारिश कर रहे हैं. वह अभी तक 12 छक्के लगा चुके हैं. ऐसे में ईशान किशन के छक्के भी टिम डेविड और रेयान रिकलटन के बराबर हैं लेकिन उन्होंने रिकलटन और डेविड से एक मैच ज्यादा खेला है.