CSK (Photo/PTI)
CSK (Photo/PTI)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और नाइटराइडर्स कोलकाता के बीच हुआ. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने कोलकाता को 32 रनों से हराया. इस जीत में संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही. चेन्नई की ये लगातार दूसरी जीत है. सीएसके ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. इसके जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना सकी. चेन्नई की टीम ने मैच के दौरान अपना प्लान बदल लिया था. इसका खुलासा सीएसके के कप्तान रितुराज गायकवाड ने किया.
मैच के बीच CSK ने बदला प्लान-
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान सीएसके के कप्तान रितुराज गायकवाड ने बताया कि हमने एक अच्छा स्कोर डिफेंड किया. उन्होंने कहा कि पहले 7 या 8 ओवर के बाद विकेट बहुत बदल गया था. यह थोड़ा स्पिन होने लगा. हम पहले 220, 210 के स्कोर के बारे में सोच रहे थे. लेकिन फिर हमने सोचा कि 190, 180 के आसपास का स्कोर अच्छा रहेगा. मुझे लगता है कि उसके बाद हमें बस गेंदबाजी में अच्छा पावरप्ले मिलना था.
गेंदबाजों का प्रदर्शन हो रहा बेहतर- गायकवाड-
कप्तान रितुराज ने गेंदबाजों के प्रदर्शन को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि यह अच्छा था. मुझे लगता है कि धीरे-धीरे ये एक साथ आने लगा है. सबको पता है कि उनका रोल क्या है, कौन से ओवर, क्या बॉलिंग करनी है. किस लेंथ पर बॉलिंग करनी है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि गेंदबाज टीम के जरूरत के मुताबिक अच्छी तरह से एडजस्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम बेहतर हो रहे हैं और ये हमारे लिए अच्छा संकेत है.
कंबोज और नूर की शानदार गेंदबाजी-
सीएसके की तरफ से अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने अच्छी गेंदबाजी की. कंबोज ने 4 ओवर में 2 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि नूर अहमद ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन रमनदीप सिंह से बनाए. रमनदीप ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली. जबकि पावेल ने 31 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 28 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: