scorecardresearch

T20 World Cup Kisse: 8 गेंद पर 28 रन की जरूरत... फिर आया कोहली का तूफान... जानें टी20 वर्ल्ड कप के उस मैच का किस्सा

ये किस्सा साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप है, जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी. टीम इंडिया को जीत के लिए 8 गेंदों में 28 रनों की जरूरत थी. कोहली ने टीम को जीत तक पहुंचाया था. जानें पूरा किस्सा.

India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC) India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC)

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है. इसको लेकर सभी टीमों की तैयारी चल रही है. टी20 वर्ल्ड कप के कई ऐसा किस्से हैं, जिसे पढ़कर या देखकर फैंस रोमांचित हो जाते हैं. ऐसा ही एक मुकाबला साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 8 गेंदों पर 28 रनों की जरूरत थी. भारतीय बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तान के खूंखार गेंदबाज थे. चलिए सांस रोक देने वाले उस मुकाबले का पूरा किस्सा बताते है.

8 गेंद, 28 रन की दरकार, कोहरी का कोहराम-
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चल रहा था. एक वक्त ऐसा आया, जब टीम इंडिया को जीत के लिए 8 गेंदों पर 28 रन की जरूरत थी. भारतीय फैंस में निराशा थी. हालांकि फैंस की एक उम्मीद विराट कोहली क्रीज पर मौजूद थे. कोहली 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर ऐसा कमाल किया कि हर फैंस झूम उठा. कोहली ने दोनों गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाए. पूरा स्टेडियम झूम उठा. टीम इंडिया एक बार फिर लड़ाई में आ गई है. अब टीम इंडिया को जीत के लिए एक ओवर में 16 रन की दरकार थी. 

India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC)
India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC)

6 गेंदों पर 16 रन बनाकर जीता भारत-
टीम इंडिया ने मुकाबले में वापसी कर ली थी. लेकिन अभी कुछ और बेहतरीन शॉट्स की जरूरत थी. पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद नवाज के हाथों में गेंद थी. इस ओवर में पाकिस्तान ने वापसी की. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए. दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक रन निकाले. जबकि तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन बनाए. चौथी गेंद नौ बॉल थी, जिसपर कोहली छक्का जड़ दिया. अब टीम इंडिया को जीत के लिए 3 गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी. लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंक दी और बाई के तीन रन बने. अब 2 गेंदों पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी. लेकिन 5वीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए. अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन की जरूरत थी और सामने आर. अश्विन मौजूद थे. अश्विन ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC)
India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC)

पाकिस्तान ने बनाए थे 159 रन-
पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे. पाकिस्तान की तरफ से शान मसूद ने 52 रन और इफ्तिखार अहमद ने 51 रनों की पारी खेली थी. हालांकि के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. सिर्फ शाहीन आफरीदी ने दहाई का आंकड़ा पार किया था, उन्होंने 16 रन बनाए थे. बाकी सभी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया. 

India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC)
India vs Pakistan in T20 World Cup 2022 (Photo:X/ICC)

भारत ने हासिल की जीत-
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाकर जीत हासिल की थी. भारत की तरफ से विराट कोहली ने शानदार 82 रन की पारी खेली थी. इस दौरान कोहली ने 4 छक्के और 6 चौके लगाए थे. कोहली के अलावे हार्दिक पंड्या ने 40 रन बनाए थे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं र पाया. हाालांकि टीम इंडिया ने इस मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था. विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

ये भी पढ़ें: