T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026
क्रिकेट का महासंग्राम शनिवार से शुरू हो रहा है. एक कप के लिए 20 टीमें भिड़ने वाली हैं. जी हां, 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज होने वाला है. टी-20 वर्ल्ड 2026 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के दिल में कई सवाल हैं. आखिर कहां लाइव मैच देख सकते हैं, मैच का टाइमिंग क्या है, फॉर्मेट क्या है, किस ग्रुप में कौन है, भारत का पहला मुकाबला कब है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.
कुल इतनी टीमें ले रहीं हिस्सा
टी-20 वर्ल्ड 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, नामीबिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, स्कॉटलैंड, इटली, आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमें शामिल हैं. इन 20 टीमों के बीच कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमों को पांच ग्रुपों में बांटा गया है. टूर्नामेंट का आयोजन कुल आठ स्थानों पर होगा. भारत के पांच शहरों में टी-20 विश्व कप खेला जाएगा. श्रीलंका के तीन स्थलों पर मैच खेले जाएंगे.
टी-20 वर्ल्ड 2026 के किस ग्रुप में कौन
ग्रुप-ए: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया
ग्रुप-बी: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, ओमान, आयरलैंड
ग्रुप-सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल
ग्रुप-डी: अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात
क्या है टी-20 वर्ल्ड 2026 का फॉर्मेट
टी-20 वर्ल्ड 2026 में पहले ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे. हर ग्रुप में से दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेगी. इसके बाद सुपर-8 में 4-4 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इनमें से 2-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और फिर 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड 2026 के मुख्य चरण
1. ग्रुप स्टेज: 7 फरवरी से 20 फरवरी 2026
2. सुपर-8 चरण: 21 फरवरी से 1 मार्च 2026
3. सेमीफाइनल 1: 4 मार्च 2026
4. सेमीफाइनल 2: 5 मार्च 2026
5. फाइनल: 8 मार्च 2026
कहां देख सकते हैं टी-20 वर्ल्ड 2026 मैच को लाइव
भारत में टी-20 विश्व कप 2026 का प्रसारण स्टारस्पोर्ट्स चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. भारत में सभी मैच हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होंगे. जियोहॉटस्टार पर बंगाली, भोजपुरी और हरियाणवी भाषा में भी कवरेज मिलेगा. भारत के मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण मराठी भाषा और भारतीय सांकेतिक भाषा में भी किया जाएगा.
पहले दिन किन-किन टीमों के बीच होंगे मैच
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत मुंबई में करेगी. ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 6:30 पर होगा. शनिवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच सुबह 11:00 बजे से मैच खेला जाएगा. वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड के बीच दोपहर 3:00 बजे से मुकाबला शुरू होगा
भारत-यूएस का का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आइए जानते हैं भारत और यूएसए के बीच कुल कितने मुकाबले खेले जा चुके हैं और कौन कितनी बार मैच जीत चुका है. दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो भारत की टीम का पलड़ा भारी है. भारत और अमेरिका के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 1 ही बार भिड़त हुई है. इसमें भारत ने बाजी मारी है. यह मुकाबला ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान खेला गया था.
टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.
टी-20 वर्ल्ड कप विजेताओं की लिस्ट
भारत-2007, पाकिस्तान-2009, इंग्लैंड-2010, वेस्टइंडीज-2012, श्रीलंका-2014, वेस्टइंडीज-2016, ऑस्ट्रेलिया-2021, इंग्लैंड-2022, भारत-2024.