Team India (Photo/PTI)
Team India (Photo/PTI)
टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है. एक समय टीम इंडिया लगातार रिकॉर्ड्स बना रही थी. लगातार जीत दर्ज कर रही थी. लेकिन जैसे ही सुपर-8 का मुकाबलों का दौर शुरू हुआ. टीम इंडिया के बुरे दिन शुरू हो गए. पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के सामने कमजोर साबित हुई. भारत को इस मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, सुपर-8 के एक दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हराया है. इसके बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है. इस हालात में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी 2 मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.
कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बाकी है. लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को विस्फोटक जीत दर्ज करनी होगी. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के दो रास्ते हैं.
समीकरण 1-
टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. इसके साथ ही अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा. इस तरह से टीम इंडिया के 4 अंक हो जाएंगे और वेस्टइंडीज के 2 अंक रह जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं.
समीकरण 2-
अगर टीम इंडिया अपने दोनों मैच जीत लेती है और जिम्बॉब्वे साउथ अफ्रीका को हरा देता है. इसके साथ ही वेस्टइंडीज भी साउथ अफ्रीका को हरा देता है. तो भारत के लिए अच्छा मौका हो सकता है. ऐसे में टीम इंडिया आराम से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. उसके साथ वेस्टइंडीज भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
समीकरण 3-
अगर टीम इंडिया अपने बाकी के दोनों मैच जीत लेती है. लेकिन साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे को हरा देती है, लेकिन वेस्टइंडीज से हार जाती है तो मामला बिगड़ सकता है. ऐसे में रन रेट के आधार पर टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. ऐसे में टीम इंडिया को जिम्बॉब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि टीम इंडिया का नेट रन रेट वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे से बेहतर हो. अगर ऐसा होता है, तब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. हालांकि अभी वेस्टइंडीज का NRR +5.350 और टीम इंडिया का NRR -3.800 है.
समीकरण 4-
अगर भारत की टीम जिम्बाब्वे से हार जाती है. इसके बाद भी टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा. लेकिन ऐसी स्थिति में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. इतना ही नहीं, इसके लिए साउथ अफ्रीका को अपने बाकी दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतना होगा. इस तरह से भारत, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बराबर 2 अंक हो जाएंगे. इसके बाद फैसला नेट रन रेट से होगा. हालांकि टीम इंडिया का नेट रन रेट अभी बहुत ही खराब है. ऐसी स्थिति में ये समीकरण बनना काफी मुश्किल लग रहा है.
ग्रुप-1 में सुपर-8 की स्थिति-
ग्रुप-1 में फिलहाल सबसे टॉप की टीम वेस्टइंडीज है. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट 5.350 है. जबकि ग्रुप में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है. जिसका नेट रन रेट 3.800 है. टीम इंडिया ग्रुप में तीसरे नंबर पर है, जिसका नेट रन रेट -3.800 है. जबकि जिम्बाब्वे ग्रुप में सबसे निचले पायदान हैं. जिसका नेट रन रेट -5.350 है.
ये भी पढ़ें: