Vaibhav Sooryavanshi Controversy
Vaibhav Sooryavanshi Controversy
ट्राई नेशन ए सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से कहासुनी हुई. इस दौरान नौबत हाथापाई तक पहुंच गई.हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत हुआ. इस विवाद के बाद वैभव सूर्यवंशी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. उनके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी क्यों भड़क गए थे? उस दौरान क्या हुआ था? किस कमेंट पर भड़के थे? चलिए पूरा किस्सा बताते हैं.
मैदान से लौट रहे थे सूर्यवंशी, फिर अचानक क्या हुआ?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी एक भी रन नहीं ना पाए. इसके साथ ही श्रीलंका ए ने मैच जीत लिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश ड्रेसिंग रूम की तरफ आराम से लौट रहे थे. अचानक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ कहासुनी दिखाई देने लगती है. इस कहासुनी के दौरान सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच धक्का-मुक्की भी होती है. हालांकि बीच-बचाव के बाद दोनों प्लेयर वापस लौट जाते हैं. इस दौरान भी सूर्यवंशी का गुस्सा दिखाई देता है. वो पीछे मुड़कर श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ इशारा करते हैं.
क्यों भड़के थे वैभव सूर्यवंशी?
क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंकाई ऑलराउंडर विशेन हलम्बागे के एक कमेंट की वजह से वैभव सूर्यवंशी भड़क गए थे. जब भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलम्बागे ने कमेंट किया कि मैच खत्म हो गया, अब घर जा. इस कमेंट के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से सूर्यवंशी और सूर्यांश की कहासुनी हुई. इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया. हालांकि दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत हुआ.
ये भी पढ़ें: