Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
ट्राई नेशन ए सीरीज में श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच मुकाबले एक वक्त ऐसा आया, जब वैभव सूर्यवंशी से आईपीएल वाले धमाके की जरूरत थी. अगर सूर्यवंशी आईपीएल अंदाज में खेल जाते तो श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए को जीत नसीब होती. हालांकि सूर्यवंशी ने शुरुआत भी उसी अंदाज में की. लेकिन अंजाम तक पहुंचाने में नाकाम रहे. इस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में एक मौका ऐसा आया, जब सूर्यवंशी से टीम को आईपीएल वाले अंदाज में बैटिंग की जरूरत थी. लेकिन वो इसमें चूक गए.
IPL वाले अंदाज की थी जरूरत-
सुपर ओवर में श्रीलंका ए की टीम ने इंडिया ए की टीम को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया था. इंडिया ए की तरफ से सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे. सूर्यांश ने मोर्चा संभाला. लेकिन 3 गेंद में वो सिर्फ 3 रन बना सके. अब स्ट्राइक वैभव सूर्यवंशी के पास आई. सिर्फ 3 गेंदें बाकी थी. इंडिया ए को जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी. फैंस को वैभव सूर्यवंशी से आईपीएल वाले अंदाज में बैटिंग की उम्मीद थी.
सूर्यवंशी शुरुआत भी वैसे ही की. पहले गेंद पर 2 रन लिए. अब जीत के लिए 2 गेंद पर 12 रन की जरूरत थी. सूर्यवंशी से फैंस छक्के की उम्मीद लगाए थे. लेकिन सूर्यवंशी के बल्ले से चौका निकला. अब जीत दूर हो चुकी थी, क्योंकि आखिरी गेंद पर जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी. आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना और टीम को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
सुपर ओवर में श्रीलंका ने बनाए थे 16 रन-
श्रीलंका ए की टीम ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करके 16 रन बनाए और इंडिया ए को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहली गेंद पर 2 रन लिए. दूसरी गेंद पर भी टीम को 2 रन मिला. तीसरे गेंद श्रीलंका बल्लेबाज साहन ने एक रन लिए. इस तरह से 3 गेंदों में श्रीलंका ने 5 रन बना लिए. चौथी गेंद पर बल्लेबाज ने चौका जड़ दिया. इस तरह से स्कोर 8 रन तक पहुंच गया. इसके बाद 5वीं गेंद श्रीलंकाई बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने छक्का जड़ दिया. इस तरह से स्कोर 15 रन हो गया. आखिरी गेंद पर एक श्रीलंका को एक रन मिला. इस तरह से श्रीलंका ने सुपर ओवर में 16 रन बना लिए और भारत को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया.
ये भी पढ़ें: