scorecardresearch

50 बॉल में 100 रन का चैलेंज... वैभव सूर्यवंशी ने 25 गेंद में ठोक दिया सैकड़ा, टी20 में दोहरा शतक बनाने का है सपना

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के शो 'द स्वीच' में वैभव सूर्यवंशी को 50 गेंद में 100 रन बनाने का चैलेंज दिया गया. लेकिन सूर्यवंशी ने 25 गेंदों में 100 रन बनाकर ये टास्क पूरा कर लिया. इस दौरान सूर्यवंशी ने 14 छक्के लगाए. इस दौरान पीटरसन से सूर्यवंशी ने कहा कि वो टी20 में 200 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं.

Kevin Pietersen and Vaibhav Sooryavanshi Kevin Pietersen and Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. अब उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का चैलेंज की धज्जियां उड़ा दी. केविन पिटरसन ने अपने शो 'The Switch' में सूर्यवंशी को 50 गेंद में 100 रन बनाने का चैलेंज दिया था. सू्र्यवंशी ने इस चैलेंज को सिर्फ 25 गेंदों में पूरा कर दिया. हालांकि वो ऑल टाइम रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए.

सूर्यवंशी को 50 गेंद पर 100 रन का चैलेंज-
केविन पीटरसन ने अपने लोकप्रिय शो में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को  50 गेंद में 100 रन बनाने का चैलेंज दिया. लेकिन इसमें एक शर्त रखी गई. शर्त ये थी कि हर गेंद के बाद गेंद की स्पीड 1mph बढ़ जाएगी. पहली गेंद 51mph की रफ्तार से फेंकी जाएगी. जबकि आखिरी गेंद 100mph की रफ्तार से फेंकी जाएगी. इस मतलब है कि हर गेंद की स्पीड पहले के मुकाबले तेज होगी.

सूर्यवंशी ने 10 गेंद में 50 रन पूरे किए-
वैभव सूर्यवंशी ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और जब बल्लेबाजी करने उतरे तो पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया. फिर अगली गेंद पर भी छक्का लगाया. पीटरसन फील्डर्स पर लगातार चिल्लाते रहे कि कैच पकड़ो, कैच पकड़ो. लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 24 रन बना लिए. सूर्यवंशी  ने सिर्फ 10 गेंद में 50 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए.

25 गेंद में बना डाले 100 रन-
सूर्यवंशी ने 11वीं गेंद को भी उड़ाकर सीमा रेखा के बाहर भेज दिया. 12वीं गेंद पर 2 रन लिए. 13वीं गेंद पर एक रन लिए. सूर्यवंशी ने 14वीं गेंद पर कोई रन नहीं बनाए. लेकिन 15वीं गेंद पर 6 रन बना डाले. इसके बाद 16वीं गेंद पर फिर से छक्का लगाया. सूर्यवंशी को 17वीं गेंद फेंकी गई तो उन्होंने इसे भी 6 रन के लिए भेज दिया. उन्होंने 18वीं गेंद पर भी छक्का लगाया. 19वीं गेंद पर चौका लगाया.  वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंदों में 12 छक्के लगाए और 88 रन बनाए. जबकि 20वीं गेंद की स्पीड 70mph है.

बल्लेबाज ने 21वीं गेंद पर चौका जड़ दिया. जबकि 22वीं गेंद पर कोई रन नहीं बना. सूर्यवंशी ने 23वीं गेंद को छक्के के लिए भेज दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 25 गेंद में 104 रन बना डाला. इस दौरान सूर्यवंशी ने 14 छक्के लगाए.

200 रन का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी का सपना टी20 मैच में 200 रन का रिकॉर्ड बनाना है. सूर्यवंशी ने पीटरसन से कहा कि मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं. इसपर पीटरसन ने कहा कि क्रिस गेल ने 175 रन बनाएं है. तो सूर्यवंशी ने जवाब दिया कि वह वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और 200 रन बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी भी मैच में 20 ओवर बैटिंग कर लूंगा तो ये रिकॉर्ड तोड़ दूंगा.

ये भी पढ़ें: