scorecardresearch

IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज? क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वैभव सूर्यवंशी तैयार

Batsman Who Scored the Fastest Century in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. क्रिकेट फैंस पर अभी से आईपीएल के 19वें सीजन का खुमार चढ़ने लगा है. आज हम आपको आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं.

Vaibhav Suryavanshi and Chris Gayle (File Photo) Vaibhav Suryavanshi and Chris Gayle (File Photo)
हाइलाइट्स
  • क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में 30 गेंदों में बनाए थे 100 रन 

  • वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में सिर्फ 35 गेंदों में जड़ा था शतक 

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होने वाली है. पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के 19वें सीजन का खुमार अभी से क्रिकेट फैंस पर चढ़ने लगा है. पिछले साल आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने छक्के-चौकों का बरसात किया था. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं.  

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गंदों में जड़ा था शतक 
इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से गत गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट किया गया है. इसमें वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2025 के शतक को याद किया गया है. बताया गया है कि अब वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया के स्टार बन चुके हैं. आईपीएल के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वैभव सूर्यवंशी की वह पारी क्रिकेट प्रेमी याद कर सकते हैं, जिसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से शतक जड़ा था.

यह मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 209 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को राजस्थान ने 15.5 ओवरों में ही जीत लिया था. 

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर गेल का रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं. गेल ने आईपीएल 2013 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 100 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो चाहते ही हैं साथ में एक और रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं.

आपको मालूम हो कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े इंडिविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है. गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में गेल के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ना चाहते हैं. आपको मालूम हो कि अभिषेक शर्मा आईपीएल में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन बनाए थे. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
1. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले ही सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. 
2. वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 7 मैच खेले हैं. 
3. 7 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं. 
4. वैभव के बल्ले से आईपीएल में 1 शतक और 1 र्धशतक निकला है. 
5. वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में हाई स्कोर 101 रन है. 

IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज 
1. क्रिस गेल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए साल 2013 में 30 गेंदों में शतक जमाया था.  

2. वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खलते हुए 35 गेंदों में 100 रन बनाए थे. 

3. हेनरिक क्लासेन: सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए साल 2025 में    37 गेंदों शतक जड़ा था.

4. यूसुफ पठान: आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 37 गेंदों में 100 रन पूरी किए थे.

5. डेविड मिलर: किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए साल 2013 में 38 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था.