scorecardresearch

IPL के बाद टीम इंडिया में चमके वैभव सूर्यवंशी, समस्तीपुर के गांव में जश्न, मिठाइयां बांटीं और गूंजे जीत के नारे

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया था. अब इंडिया टीम में शामिल होते ही वैभव सूर्यवंशी के पैतृक गांव ताजपुर मोतीपुर में जश्न का माहौल है. पिता संजीव सूर्यवंशी के खुशी का ठिकाना ही नहीं है.

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया था. अब इंडिया टीम में शामिल होते ही वैभव सूर्यवंशी के पैतृक गांव ताजपुर मोतीपुर में जश्न का माहौल है. पिता संजीव सूर्यवंशी के खुशी का ठिकाना ही नहीं है. वैभव के गांव में लोग एक दूसरे को  मिठाईयां खिलाने लगें वैभव वैभव करके केट काटा. वैभव सूर्यवंशी के गांव में लोग भावुक हो उठे. बिहार और ताजपुर का टाइगर का जमकर नारा लगाने लगें.

बता दे कि आईपीएल मैच में वैभव म शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हर कोई उसे टीम इंडिया खेलते हुए देखना चाहता थे. जिसका नतीजा है कि आज वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है. इसी खुशी में वैभव के पैतृक गांव घर में जश्न का माहौल बन गया है. लोग उम्मीद कर रहें कि वैभव सूर्यवंशी लंबी पारी खेलेगा बिहार और देश का नाम रोशन करेगा.

कठिन डगर रहा वैभव सूर्यवंशी का
समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी संजीव सूर्यवंशी अपने पुत्र वैभव सूर्यवंशी को सफल क्रिकेटर बनाने के लिए जो प्रण लिया था वो आज सफल हो गया. वैभव के पिता 2016 से पांच साल की उम्र से ही वैभव को प्रैक्टिस करवा रहे थे. इस बीच उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लेकिन एक पिता होने के नाते सारे कठिनाइयों को दरकिनार करते हुए उसके लिए रास्ता साफ किए. जिसका परिणाम है हुआ कि अंडर 19 में खेला बांग्लादेश के खिलाफ और एशिया कप खेला था.

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में भी सबसे कम उम्र में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गया है. आईपीएल में धमाल मचाने के बाद वैभव का अगला पड़ाव इंडिया-ए टीम होने वाला है.वैभव सूर्यवंशी 9 जून से शुरू होने वाले श्रीलंका ट्राई सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे. वैभव के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल गया. अब वह अपने क्षेत्र राज्य और देश का नाम रौशन कर रहा है.

ये भी पढ़ें: