Vinod Kambli Viral Advertisement
Vinod Kambli Viral Advertisement
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद काम्बली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर लोगों में लगातार चर्चाएं चल रही थीं, ऐसे में Dinshaw’s के नए विज्ञापन में उनकी मौजूदगी ने फैंस को और भावुक कर दिया. यह एड उनके फैंस के लिए सिर्फ एक कमर्शियल शूट नहीं, बल्कि लोग इसे उनकी वापसी के रूप में देख रहे हैं.
भावुक हुए लोग
एड में विनोद कांबली एक क्रिकेट मैदान की बेंच पर बैठे दिखाए गए हैं, जहां सामने बच्चे क्रिकेट खेल रहे होते हैं. उन्हें देख कर पूर्व क्रिकेटर विनोद काफी इमोशनल अंदाज में कहते हैं 'जिनको लाइफ में थोड़ा कम मिला है, उनके लिए थोड़ा ज्यादा… तीन गुना ज्यादा.' इसके बाद वह आइसक्रीम कोन के निचला हिस्सा खाते दिखाई देते हैं. सीन बेहद साधारण है, लेकिन सीन और उनकी सादगी ने फैंस के दिल को छू लिया.
सोशल मीडिया पर उमड़ा इमोशन
इस विज्ञापन के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इसे कांबली की जज्बे भरी वापसी बताया. किसी ने लिखा कि उन्हें यह विज्ञापन देखकर खुशी हुई, तो किसी ने कहा कि कांबली की आवाज सुनकर आंखें नम हो गईं. कई फैंस ने इसे उनकी जिंदगी के संघर्ष और वापसी की उम्मीद से जोड़कर देखा.
सेहत में दिख रहा सुधार
कुछ दिन पहले विनोद ब्रेन स्ट्रोक की समस्या से जूझ रहे थे. हाल के दिनों में उनकी तबीयत में सुधार के खबर सामने आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह पहले से अधिक आराम से चल पा रहे हैं और हल्के-फुल्के प्रोफेशनल काम भी फिर से शुरू कर चुके हैं. इसी क्रम में यह विज्ञापन शूट भी हुआ. हालांकि उनका नियमित मेडिकल चेकअप अभी भी जारी है.
फिलहाल विनोद कांबली अपना अधिकांश समय परिवार के साथ घर पर बिता रहे हैं और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं. इस विज्ञापन ने यह दिखाया है कि मुश्किल दौर के बाद भी वापसी की उम्मीद हमेशा बनी रहती है. यही वजह है कि उनकी यह वापसी लोगों के लिए सिर्फ एक विज्ञापन नहीं, बल्कि एक इमोशनल पल बन गई है.
ये भी पढ़ें