scorecardresearch

सूर्यवंशी को क्या बुलाते हैं युवराज सिंह? पहली मुलाकात में बताया, वैभव को कौन सा टेनिस प्लेयर पसंद है?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी विंबलडन सेंटर कोर्ट पहुंचे और फाइनल मुकाबला देखा. इस दौरान उनकी मुलाकात युवराज सिंह से हुई. युवराज सिंह ने बताया कि वो वैभव सूर्यवंशी को किस नाम से बुलाते हैं? इसके साथ ही सूर्यवंशी ने अपने पसंदीदा टेनिस प्लेयर के बारे में बताया.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल से दुनिया में पहचान बनाने वाले 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहली बार विंबलडन के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट का अनुभव लिया. सूर्यवंशी पुरुष एकल फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे. इस दौरान युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी मौजूद रहे. पहली बार सूर्यवंशी की मुलाकात धुरंधर बल्लेबाज रहे युवराज सिंह से हुई. 

विंबलडन में युवराज सिंह से सूर्यवंशी की मुलाकात-
12 जुलाई को विंबलडन का फाइनल मुकाबला यानिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव से बीच खेला गया. इस दौरान युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी विंबलडन के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पहुंचे. इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी की पहली बार दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से मुलाकात हुई. युवराज सिंह भी टेनिस देखने गए थे. युवराज सिंह और वैभव सूर्यवंशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्टार स्पोर्ट्स के जारी किए गए इस वीडियो में अभिषेक शर्मा भी है.

सूर्यवंशी को क्या बुलाते हैं युवराज सिंह?
इस वीडियो में पहले अभिषेक शर्मा वैभव से पूछते हैं कि तुम्हें कैसा लग रहा है? इसपर सूर्यवंशी जवाब देते हैं कि अच्छा लग रहा है. इसके बाद युवराज सिंह बाइक अपने हाथ में लेते हैं और कहते हैं कि मुझे भी बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार वैभव सूर्यवंशी से मिल रहा हूं. मैं इसे बॉस बेबी बुलाता हूं. सब इसे बॉस बेबी बुलाने लगे हैं, क्योंकि यह गेंदबाजों का बॉस है. इसके बाद युवराज सिंह कहते हैं कि मुझे इससे मिलकर अच्छा लगा.

सूर्यवंशी को कौन सा टेनिस प्लेयर पसंद है?
वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह पिचले 4-5 साल से टेनिस को फॉलो कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं. उनको वो बचपन से देखते आए हैं. उन्होंने कहा कि मैं नडाल और जोकोविच को बहुत देखता था. मुझे जोकोविच बहुत पसंद है. 

अलग लुक में नजर आए वैभव सूर्यवंशी-
15 साल के युवा खिलाड़ी सूर्यवंशी विंबलडन 2026 के दौरान बेहद आकर्षक और क्लासिक फॉर्मल लुक में नजर आए. उन्होंने काले रंग की ब्लेजर, सपेद शर्ट, मैचिंग टाई और आंखों पर काला चश्मा लगाया था. इसको लेकर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की थी. उन्होंने कहा कि जो जल्दी मिल गया, उसे पहन लिया. अभिषेक भैया ने तैयार होने में मदद की और मैं पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: