scorecardresearch

छक्के मारने का रिकॉर्ड, महिला टी20 वर्ल्ड कप की वैभव सूर्यवंशी है ये खिलाडी, टीम इंडिया की ये प्लेयर भी नहीं है कम

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन के नाम है. उन्होंने 31 छक्के लगाए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम है. कौर ने अब तक 19 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का भी नाम है. दोनों खिलाड़ी तेजी से इस लिस्ट में आगे बढ़ रही हैं.

Deandra Dottin and Harmanpreet Kaur Deandra Dottin and Harmanpreet Kaur

मेंस क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही है. उनको सिक्सर किंग कहा जा रहा है. उधर, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. ऐसे में चर्चा हो रही है कि विमेंस क्रिकेट का सिक्सर किंग कौन है? क्या टीम इंडिया की कोई खिलाड़ी इस रेस में है या नहीं? तो आपको बता दें कि विमेंस क्रिकेट में सिक्सर किंग की रेस में वेस्टइंडीज की खिलाड़ी नंबर वन पर है. लेकिन दूसरे नंबर पर टीम इंडिया की दिग्गज खिलाड़ी का नंबर आता है. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की सिक्सर किंग की लिस्ट के बारे में बताते हैं.

महिला क्रिकेट की सिक्सर किंग-
महिला टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट की सिक्सर किंग वेस्टइंडीज की 34 साल की डिएंड्रा डॉटिन हैं. डॉटिन ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. उन्होंने 31 छक्के लगाए हैं. डॉटिन साल 2009 से शुरू हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम के लिए खेल रही हैं. उन्होंने अब तक 35 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 73 चौके भी लगाए हैं. डॉटिन एक शतक और 3 अर्धशतक लगा चुकी हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 112 रन का रहा है. उन्होंने कुल 770 रन बनाए हैं. वो इस बार भी वेस्टइंडीज की टीम के लिए मैदान पर नजर आएंगी.

हरमनप्रीत ने ठोके 19 छक्के-
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 19 छक्के लगा चुकी हैं. हरमनप्रीत छक्कों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 39 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 70 चौके भी लगाए हैं. कौर ने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाया है. हरमनप्रीत ने अब तक 726 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन है.

तीसरे नंबर पर है सोफी डिवाइन-
इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भी 19 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 38 मैंच खेले हैं. डिवाइन  टी20 वर्ल्ड कप में 72 चौके लगाई हैं. उन्होंने 4 अर्धशतक लगाया है. हालांकि उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया है. डिवाइन ने अब तक 785 रन बना चुकी हैं.

मंधाना और शेफाली भी लिस्ट में-
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली हैं. उन्होंने 42 मैचों में 15 छक्के लगाए हैं. हालांकि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं. उन्होंने 132 चौके लगाई हैं. हीली ने 1008 रन बनाई हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 7 अर्धशतक लगाया है. उनका सर्वोत्तम व्यक्तिगत स्कोर 83 रन है.
इस लिस्ट में भारत की स्मृति मंधाना 9वें नंबर पर हैं. जबकि शेफाली वर्मा 10वें नंबर पर हैं. स्मृति मंधाना ने 25 मैचों में 11 छक्के लगा चुकी हैं. जबकि शेफाली वर्मा ने 14 मैचों में 10 छक्के लगा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: