scorecardresearch

DC vs KKR Highlights: कोलकाता पर भारी पड़ी दिल्ली, देखिए कैसा रहा मुकाबला

IPL 2022 के 41वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया. 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 6 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया. कोलकाता की आईपीएल के मौजूदा सीजन में ये लगातार 5वीं हार है. 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की भी शुरुआत काफी खराब रही थी और उसने 17 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श के विकेट खो दिए थे. इसके बाद ललित यादव और डेविड वॉर्नर ने 65 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला. देखिए मैच की झलक.