scorecardresearch
Advertisement

RCB vs PBKS: आज मुंबई और बेंगलुरु में घमासान, देखें किसका पलड़ा भारी

आईपीएल के घमासान में आज बेंगलुरु और पंजाब का आमना-सामना होना है. बेंगलुरु लगातार 2 जीत के साथ इस मुकाबले में उतर रही है. वहीं पंजाब पिछली हार भूलकर ब्रेबॉर्न में अपना दम दिखाएगी. प्लेऑफ की दावेदारी बनाए रखने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरुरी है. RCB ने 12 मैचों में 7 जीत दर्ज की है और वो प्वाइंट्स टैली में चौथे स्थान पर काबिज है. वहीं पंजाब को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे बाकी के सभी मुकाबले जीतने होंगे. देखें मैच रिपोर्ट.