IPL 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रन से हरा दिया. लखनऊ और राजस्थान का ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 162 रन पर ही सिमट गई. मैच के आखिरी ओवर में लखनऊ को 15 रनों की जरूरत थी. लेकिन कुलदीप सेन ने आखिरी ओवर में कमाल दिखाया और मार्कस स्टोइनिस जैसे बल्लेबाज के होते हुए भी 15 रन नहीं बनने दिए. देखिए Video.
Rajasthan Royals defeated Lucknow Super Giants by three runs in the twentieth match of IPL 2022. While chasing the target of 166, Lucknow Super Giants were bowled out on 162 runs.