airplane mode
airplane mode
आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. हम कॉल करने, इंटरनेट चलाने, ऑनलाइन पेमेंट करने और मनोरंजन के लिए दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, फोन में कई ऐसे फीचर भी होते हैं जिनका उपयोग ज्यादातर लोग नहीं जानते. ऐसा ही एक फीचर है Airplane Mode या Flight Mode. अधिकतर लोगों को लगता है कि इसका इस्तेमाल केवल हवाई यात्रा के दौरान किया जाता है, लेकिन यह फीचर रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई तरह से काम आता है.
क्या होता है Airplane Mode?
Airplane Mode एक खास सेटिंग है जो स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप में दी जाती है. इस फीचर को ऑन करते ही डिवाइस के सभी वायरलेस कनेक्शन जैसे मोबाइल नेटवर्क, वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद हो जाते हैं. इसे मुख्य रूप से हवाई जहाज में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था ताकि डिवाइस से निकलने वाले सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन और नेविगेशन सिस्टम में कोई बाधा न डालें.
बैटरी बचाने में करता है मदद
कई बार ऐसी जगहों पर नेटवर्क कमजोर होता है जहां फोन लगातार सिग्नल खोजने की कोशिश करता रहता है. इस प्रक्रिया में बैटरी तेजी से खर्च होती है. ऐसे में Airplane Mode ऑन करने से फोन सिग्नल तलाशना बंद कर देता है, जिससे बैटरी की खपत कम होती है और बैटरी लंबे समय तक चल सकती है.
फोन जल्दी चार्ज करने में हो सकता है फायदेमंद
अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन कम समय में चार्ज हो जाए, तो चार्जिंग के दौरान Airplane Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मोड में नेटवर्क, डेटा और अन्य वायरलेस गतिविधियां बंद हो जाती हैं, जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है. माना जाता है कि इससे सामान्य स्थिति की तुलना में फोन की चार्जिंग स्पीड 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकती है.
बच्चों को फोन देने से पहले करें इस्तेमाल
अक्सर माता-पिता बच्चों को गेम खेलने या वीडियो देखने के लिए फोन दे देते हैं. ऐसे में गलती से किसी को कॉल लगने, इंटरनेट चलने या फोन की सेटिंग बदलने का डर बना रहता है. यदि फोन देने से पहले Airplane Mode ऑन कर दिया जाए, तो मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट बंद हो जाएंगे. इससे बच्चे न तो किसी को कॉल कर पाएंगे और न ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें: