scorecardresearch

फोन चोरी होने पर भी नहीं लीक होगा आपका डेटा! Android 17 के ये धांसू सिक्योरिटी फीचर्स चोरों की बढ़ा देंगे मुश्किलें

Android 17 में फोन चोरी होने पर डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कई मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. जानिए Failed Authentication Lock, Identity Check और Mark as lost जैसे फीचर्स कैसे आपके डेटा, UPI, बैंकिंग ऐप्स और पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं. साथ ही जानें, फोन चोरी होते ही आपको कौन से जरूरी कदम उठाने चाहिए.

Advertisement
stolen phone technique stolen phone technique

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का साधन नहीं है. फोन में बैंकिंग ऐप्स, UPI, ईमेल, सोशल मीडिया, फोटो और कई जरूरी निजी जानकारियां सेव रहती हैं. ऐसे में फोन चोरी या खो जाने पर सबसे बड़ी चिंता उसकी कीमत नहीं, बल्कि उसमें मौजूद डेटा और अकाउंट्स की सुरक्षा को लेकर होती है. इसी खतरे को कम करने के लिए Android में कई सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. Android 17 में इन सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया गया है, ताकि फोन चोरी होने के बाद भी चोर के लिए डेटा तक पहुंचना आसान न हो.

Android 17 में मजबूत हुई फोन की सुरक्षा
Android 17 में Failed Authentication Lock और Identity Check जैसे सुरक्षा फीचर्स को मजबूत किया गया है. कुछ सपोर्टेड डिवाइस में गलत PIN या पासवर्ड डालने की कोशिशों को सीमित किया गया है. बार-बार गलत पासवर्ड डालने पर अगली कोशिश के लिए ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है. इससे चोर के लिए अलग-अलग PIN आजमाकर फोन का लॉक तोड़ना मुश्किल हो जाता है.

Mark as lost फीचर भी आएगा काम
Google के Find Hub में मौजूद Mark as lost फीचर की मदद से चोरी हुए फोन को लॉक किया जा सकता है. इसमें PIN या पासकोड के साथ बायोमेट्रिक लॉक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन का PIN किसी को पता होने पर भी Mark as lost करने के बाद कुछ संवेदनशील फीचर्स तक पहुंच मुश्किल हो सकती है. Quick Settings को छिपाने और नए Wi-Fi या Bluetooth कनेक्शन को रोकने जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं.

फोन चोरी होते ही सबसे पहले करें ये काम
फोन चोरी होने पर सबसे पहले अपनी SIM को ब्लॉक या सस्पेंड कराएं. इससे नंबर पर आने वाले OTP, कॉल और मैसेज का गलत इस्तेमाल रोकने में मदद मिलेगी. इसके बाद Android में Find My Device और iPhone में Find My iPhone जैसे फीचर्स से फोन को लॉक करें या जरूरत पड़ने पर उसका डेटा डिलीट करें.

UPI और बैंकिंग ऐप्स को करें सुरक्षित
चोरी हुए फोन में बैंकिंग और UPI ऐप्स होने पर तुरंत संबंधित बैंक और वॉलेट सर्विस से संपर्क करें. इसके अलावा किसी दूसरे डिवाइस से पहले ईमेल का पासवर्ड बदलें. इसके बाद बैंकिंग, UPI, शॉपिंग और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड भी अपडेट कर दें.

IMEI नंबर और चोरी की रिपोर्ट जरूरी
फोन चोरी होने पर पुलिस में FIR दर्ज कराएं और IMEI नंबर जरूर दें. IMEI फोन की पहचान और उसे ट्रैक या ब्लॉक कराने की प्रक्रिया में मदद कर सकता है. यह रिकॉर्ड जरूरत पड़ने पर इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें: