IBS Hospital in Delhi launched first brain mapping device
IBS Hospital in Delhi launched first brain mapping device
दिल्ली के आईबीएस अस्पताल में आज देश का पहला ब्रेन मैपिंग डिवाइस कनेक्टोमिक्स / क्विकटोम लॉन्च हो गया. ये ब्रेन मैपिंग डिवाइस ब्रेन ट्यूमर और दूसरी कई तरह की ब्रेन सर्जरी के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा. इस ब्रेन मैपिंग डिवाइस की खासियत ये है कि ये दिमाग के दूसरे हिस्सों को मैपिंग के दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है.
डॉक्टर्स इस खोज को मेडिकल की दुनिया का एक चमत्कार मान रहे हैं. ये डिवाइस अत्याधुनिक एल्गोरिदम और क्लाउड कंप्यूटिंग की तर्ज पर काम करता है. इस नई तकनीक में सटीक न्यूरोसर्जरी को प्रेक्टिकली तौर पर बदलने की क्षमता है.
डॉक्टर का कहना है कि क्विकटोम तकनीकी रूप से न केवल दिमागी बिमारियों का इलाज कर सकता है साथ ही ऑपरेशन से पहले और बाद में मरीज के ब्रेन को एकदम नॉर्मल ब्रेन की तरह कामकाज करने में मदद भी करेगा.
क्विकटोम नॉन इनवेसिव एमआरआई स्कैन की मदद से लाखों डेटाों का विश्लेषण करेगा और हर रोगी के लिए उसके दिमाग में एल्गोरिदम का इसतेमाल करके एक खाका तैयार करेगा जिससे डॉक्टर न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशन करने में काफी हद तक कामयाब हो पाएंगे.