Sleeping Device Dodow
Sleeping Device Dodow
नींद ना आना एक बहुत बड़ी समस्या है. खासकर आजकल के युवा नींद न आने की अक्सर शिकायत करते रहते हैं. इस बीमारी को Insomnia कहते हैं. लोग इसके लिए दवाई भी लेते हैं. वहीं आज हम आपको जिस चीज के बारे में बता रहे हैं उसमें आपको दवाई लेनी की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब आपको सोने में एक डिवाइस आपकी मदद कर सकता है.
Insomnia से ग्रस्त लोग इस स्लीपिंग एड की मदद से अच्छी नींद ले सकते हैं. इस डिवाइस का नाम Dodow है. यह हेल्थ और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. ये डिवाइस ऑनलाइन भी मौजूद है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है.
किस थेरेपी पर करता है काम
कंपनी को इस डिवाइस को बनाने की प्रेरणा कार्डिएक कोहेयर (Cardiac Cohere)से मिली. यह उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय साधन है जो अपनी भावनाओं को मैनेज करना चाहते हैं. स्लीप डिवाइस ध्यान और योग की एपलिकेशन के अलावा behavioral cognitive therapy का उपयोग करता है.
कैसे करता है काम?
दरअसल ये एक लाइटिंग डिवाइस है जो बहुत ही आसान तरीके से काम करता है. ये डिवाइस ब्रीदिंग लाइट्स के जरिए आपको सोने में मदद करता है और इस लाइट को देखकर ही आपको नींद आनी शुरू हो जाती है. यह डिवाइस बहुत ही छोटा है और आप इसे अपने बेड या टेबल पर रख कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस डिवाइस का सबसे अच्छा फीचर ये है कि यह व्यक्ति की सांसों को बहुत सटीक तरीके से समयबद्ध करने की क्षमता रखता है. इसमें एक नीली रोशनी लगी होती है जो छत की ओर इशारा करती है. यह प्रति मिनट एक व्यक्ति की सांस लेने के रेट को दिखाता है. हालांकि कुछ लोगों ने डिवाइस के आठ-मिनट के मोड से परिणाम देखे. जबकि अन्य लोगों को समान मोड में सेम रिजल्ट नहीं मिलेगा. कई बार लोगों को इसके 20 मिनट के मोड में सफलता मिल जाती है.
क्या होगी कीमत?
इस डिवाइस की कीमत 5000 रुपये से 6000 रुपये के बीच है. इसे आप ऑनलाइन कही से भी खरीद सकते हैं. हालांकि अलग-अलग वेबसाइट पर इसकी कीमत अलग है. कई लोगों ने इस डिवाइस का इस्तेमाल किया और उन्हें फायदा भी हुआ है.