scorecardresearch

इंस्टाग्राम पर फेक कंपनी का ऐड दिखाकर व्यापारी से की 2.53 करोड़ की ठगी, 20% मुनाफे का दिया लालच, 2 आरोपी गिरफ्तार

मय पर बल्क आर्डर पिक नहीं होने से कंपनी द्वारा व्यापारी का अकाउंट 48 घंटे के लिए फ्रीज कर दिया गया था. व्यापारी का अकाउंट फ्रीज होने की वजह कंपनी टेकओवर होने का बताया गया था. व्यापारी के साथ वेबसाइट और डोमेन ईमेल आईडी शेर की गई थी.

Advertisement
ठगाबाज़ों ने 2.53 करोड़ उड़ाए ठगाबाज़ों ने 2.53 करोड़ उड़ाए

इंस्टाग्राम पर फर्जी कंपनी का विज्ञापन दिखाकर गांधीनगर के व्यापारी से 2.53 करोड़ की ठगी की गई. आरोपियों ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया. व्यापारी को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दिया. इसके बाद जरूरी सामान की एडवांस बुकिंग के नाम पर रकम जमा करवाई. 80% रकम कस्टमर सर्विस के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई गई. 20% मुनाफे का लालच दिया गया. मामले में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गांधीनगर ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

इंस्टाग्राम पर दिखाया मायर होल्डिंग लिमिटेड का फर्जी ऐड
इंस्टाग्राम में मायर होल्डिंग लिमिटेड नाम की ऐड बताकर व्यापारी को वेबसाइट की जानकारी आरोपियों द्वारा शेयर की गई थी. जिसमें रजिस्ट्रेशन करने के बाद कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर व्यापारी से कपड़े, फर्नीचर इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक जैसी प्रोडक्ट की ऐड करने का कहकर 80% रकम कस्टमर सर्विस द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में डिपॉजिट करवाकर आर्डर कंपनी के माध्यम से डिलीवरी होने के बाद अमाउंट के 20% प्रॉफिट के साथ वॉलेट में डॉलर जमा होने का व्यापारी को बताया गया और ऑर्डर बल्क में देने की शुरुआत की गई थी.

बल्क ऑर्डर नहीं उठा तो 48 घंटे के लिए अकाउंट फ्रीज किया
हालांकि समय पर बल्क आर्डर पिक नहीं होने से कंपनी द्वारा व्यापारी का अकाउंट 48 घंटे के लिए फ्रीज कर दिया गया था. व्यापारी का अकाउंट फ्रीज होने की वजह कंपनी टेकओवर होने का बताया गया था. व्यापारी के साथ वेबसाइट और डोमेन ईमेल आईडी शेर की गई थी. वेबसाइट द्वारा व्यापारी को अकाउंट अनफ्रीज करने के लिए अलग से चार्ज डिपॉजिट करने के लिए कहा गया था. जिसके बाद ही व्यापारी के वॉलेट का पेमेंट विथड्रॉ होने की बात कही गई थी.

अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा कराए 2.53 करोड़
आरोपियों ने अबतक व्यापारी के पास से विभिन्न अकाउंट में 2 करोड़ 53 लाख 91 हजार 66 रुपए की धोखाधड़ी की जा चुकी थी. जिसे लेकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग के दो सदस्यों को अमरेली जिले के सावरकुंडला से गिरफ्तार किया गया है. व्यापारी के साथ 2.53 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अकाउंट धारक 30 साल का किशन सांवलिया और 32 साल के हाजाभाई राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से कुल मिलाकर दो मोबाइल और एक चेक बुक बरामद की गई है.

बैंक खातों में 25 लाख से ज्यादा के ट्रांजैक्शन मिले
आरोपियों की जांच के दौरान बैंक अकाउंट की डीटेल्स हासिल हुई है. जिसमें 25 लाख रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पाए गए हैं. इन बैंक अकाउंट्स के विरुद्ध एनसीसीआरपी पोर्टल में 34 कंप्लेंट दर्ज होने की हकीकत सामने आई है. इन मामलों में गुजरात, केरल, कर्नाटक, हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में दर्ज मामले शामिल है.

ये भी पढ़ें