scorecardresearch

Job Resume By AI: तकनीकी दौर में एआई से तैयार करें रेज्यूमे, एचआर हो जाएगा इंप्रेस.. कॉल आने के चांस पर लगेगी स्टैंप

Job Resume By AI: AI आज नौकरी तलाशने वालों के लिए एक मजबूत टूल बन चुका है. इसकी मदद से तैयार किए गए रिज्यूमे कई बार हजारों रेज्यूमे में अलग से सलेक्ट हो जाते हैं. इसका कारण है कंपनी द्वारा ATS का इस्तेमाल. AI से तैयार रेज्यूमे से आपको कॉल आने के चांस भी बढ़ जाते हैं.

AI Resume Builder AI Resume Builder

आज के दौर में नौकरी के लिए एप्लाय करना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. कई कंपनियां अब कैंडिडेट्स के रिज्यूमे को सीधे HR तक पहुंचाने से पहले AI और ATS (Applicant Tracking System) की मदद से स्कैन करती हैं. ऐसे में अगर आपका रिज्यूमे सही फॉर्मेट, जरूरी कीवर्ड्स से लैस नहीं है, तो वह शुरुआत में ही रिजेक्ट हो सकता है. अच्छी बात यह है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खुद एक ऐसा टूल बन चुका है, जो आपके रिज्यूमे को बेहतर और प्रोफेशनल बनाने में मदद कर सकता है.

हर जॉब के लिए अलग रिज्यूमे

अक्सर लोग एक ही रिज्यूमे को हर नौकरी के लिए भेज देते हैं, जबकि हर कंपनी और पोस्ट की जरूरत अलग होती है. AI टूल्स की मदद से आप जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार और उसी के हिसाब से अपना एक्सपीरियंस और अचीवमेंट को बेहतर तरीके से पेश कर सकते हैं. इससे आपका रिज्यूमे औरों से ज्यादा बेहतर दिखाई देगा और कॉल आने की उम्मीद बढ़ जाएगी.

AI बनाता है ATS फ्रेंडली रिज्यूमे

आज मैक्सिमम कंपनियां ATS सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती हैं, जो रिज्यूमे में मौजूद कीवर्ड्स और स्किल्स को पहचानकर उसे रैंक करता है. AI टूल्स आपको यह समझने में मदद करते हैं कि किसी नौकरी के लिए कौनसे शब्द और स्किल्स जरूरी हैं. सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर आपके रिज्यूमे को सिस्टम में बेहतर स्कोर दिला सकता है.

AI वाला रेज्यूमे खींचता है HR को

रिज्यूमे की शुरुआत में लिखी गई प्रोफेशनल समरी कई बार HR का ध्यान खींचने का सबसे आसान तरीका होता है. AI की मदद से आप एक ऐसी समरी तैयार कर सकते हैं, जो आपके एक्सपीरियंस, स्किल्स और करियर विजिन को सही रूप से बताए. इससे HR को छ ही सेकंड में आपकी प्रोफाइल का अंदाजा हो जाता है.

स्किल्स सेक्शन को बनाएं पावरफुल

सिर्फ लंबी-चौड़ी स्किल्स लिस्ट जोड़ देना काफी नहीं होता. AI आपको यह पहचानने में मदद कर सकता है कि आपके जॉब में कौनसी  स्किल्स सबसे ज्यादा मांग में हैं. इससे आप अपने रिज्यूमे में केवल वही स्किल दिखाई जाती है जो उस नौकरी और पोस्ट के लिए जरूरी होती है.

रिज्यूमे तैयार होने के बाद उसकी लैंग्वेज और फॉर्मेट को जांचना भी उतना ही जरूरी है. कई AI प्लेटफॉर्म आपके रिज्यूमे की गलतियां पकड़ सकते हैं, कमजोर शब्दों को बेहतर बना सकते हैं और उसे अधिक इंप्रेसिव बना सकते हैं. लेकिन जॉब के लिए अप्लाय करने से पहले AI से तैयार किए रेज्यूमे को खुद भी मैनुअली चेक करना जरूरी है. जिससे उसमें आपकी पर्सनैलिटी की झलक हो.