scorecardresearch

iPhone 18 को लेकर बड़ा अपडेट! सितंबर में आएंगे Pro मॉडल, 2027 में होगी बेस मॉडल और iPhone Air 2 की एंट्री

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं. वहीं, बेस iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को मार्च 2027 के आसपास पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, एपल की ओर से अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
iPhone 17 Pro Max iPhone 17 Pro Max

एप्पल की अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार पूरी सीरीज को एक साथ लॉन्च करने के बजाय दो अलग-अलग चरणों में पेश कर सकती है. माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं. वहीं, बेस iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 को मार्च 2027 के आसपास पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, एपल की ओर से अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दो चरणों में होगी iPhone 18 की लॉन्चिंग
आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर पिछले काफी समय से दो चरणों में लॉन्च किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. नई रिपोर्ट में भी इसी संभावना को दोहराया गया है. ताइवान की Economic Daily News की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल अपनी पारंपरिक प्रोडक्ट शिपमेंट रणनीति में बदलाव कर सकती है. सप्लाई चेन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ की पुरानी रिपोर्ट्स भी कंपनी की शिपमेंट टाइमलाइन में बदलाव की ओर इशारा करती हैं.

सितंबर में आ सकते हैं Pro मॉडल
रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है. इसके बाद मार्च 2027 के आसपास iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 की एंट्री हो सकती है. भारत में भी इन मॉडल्स की बिक्री इसी दौरान शुरू होने की उम्मीद है.

iPhone 18 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है. फोन में A20 चिप, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का बेस वेरिएंट मिल सकता है. इसमें 4,000mAh बैटरी और 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की चर्चा है.

कैमरा और कीमत भी लीक
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है. इसमें OIS के साथ 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होने की खबर है. सेल्फी के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. रिपोर्ट्स में iPhone 18 के 256GB मॉडल की भारतीय कीमत करीब 85,900 रुपये बताई गई है. वहीं, भारत में लॉन्च की संभावित तारीख 15 मार्च 2027 बताई जा रही है. हालांकि, कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट से जुड़ी ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं.

ये भी पढ़ें: