'iPhone Langar' to be Held in Chandigarh
'iPhone Langar' to be Held in Chandigarh
'iPhone Langar' to be Held in Chandigarh: Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज की सेल शुरू हो चुकी है. इसको खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट रही है. यदि आप भी आईफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन अधिक कीमत की वजह से इसे खरीद नहीं पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. Apple iPhone का लंगर होने जा रहा है. इसमें लोगों को फ्री में आईफोन बांटे जाएंगे. इसका दावा एक शख्स ने किया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने बताया है कि वे iPhone का लंगर लगाएंगे.
खुले तौर पर होगा iPhone का डिस्ट्रीब्यूशन
iPhone का लंगर 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए चुनिंदा लोगों की लिस्ट निकाली जाएगी और फिर उनके नाम का ऐलान किया जाएगा. यह ऐलान राजा डी किंग नाम के शख्स ने किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजा डी किंग ने कहा कि iPhone का डिस्ट्रीब्यूशन खुले तौर पर होगा और कार्यक्रम में सभी लोगों का स्वागत है.
इससे पेट्रोल और सोने के सिक्कों का लगा चुके हैं लंगर
आपको मालूम हो कि राजा डी किंग इससे पहले पेट्रोल लंगर और सोने के सिक्कों का लंगर तक आयोजित कर चुके हैं. इसमें ढेरों की संख्या में लोग पहुंचे थे. अब वह 22 सितंबर को iPhone का लंगर लगाने जा रहे हैं. राजा डी किंग ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोग के सामने iPhone पाने वाले लोगों के नाम निकाले जाएंगे. जिन लोगों के नाम निकाले जाएंगे, उनको सभी के सामने लाइव iPhone दिया जाएगा.
iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल बांटे जाएंगे
वीडियो में शख्स ने बताया है कि iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल को बांटा जाएगा. उन्होंने कहा का कि चंडीगढ़ और मोहाली के जो लोग लक्की ड्रॉ में चुने जाएंगे, उनको iPhone दिया जाएगा. उन्होंने बताया है कि iPhone का डिस्ट्रीब्यूशन 22 सितंबर के बाद भी होगा, जिसमें दूसरे शहरों के लोगों के नाम शामिल होंगे.