scorecardresearch

Air Conditioner Gas Issue: क्या वाकई एसी में है गैस कम.. या मैकेनिक ऐंठ रहा जबरदस्ती के पैसे.. इन टिप्स से जानें

कई बार एसी की सर्विस करने आया मैकेनिक गैस की कमी बता देता है. जबकि जरूरी नहीं कि ऐसा हो. तो इन तरीकों से जानें क्या रिफिल की जरूरत है या नहीं.

Air Conditioner Gas Refill Air Conditioner Gas Refill

गर्मियां आते ही एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ जाता है. इसी दौरान इसकी सर्विस की डिमांड भी कापी ज्यादा बढ़ जाती है. अक्सर जब सर्विस करने के लिए मैकेनिक आते हैं तो वह गैस की कमी बता देते हैं. यह उनका एक पैंतरा होता है, जिससे आपसे ज्यादा पैसे वसूले जा सकें. आमतौर पर एसी में गैस भरवाने पर अच्छा खासा 1000 से 1500 का बिल बन जाता है, जो जेब पर एक चांटा लग देता है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मैकेनिक के इन पैंतरों के बारे में आपको पता हो, साथ ही आप कुछ तरीकों से पता लगा सकें कि क्या वाकई गैस रिफिल होनी है या नहीं.

कमरे की कूलिंग में समय लगना
अगर आपका एसी पहले की तुलना में कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लेने लगा है, तो यह एक बड़ा इशारा हो सकता है. गैस कम होने पर एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कूलिंग धीमी हो जाती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. ऐसे में आपको गैस रिफिल करवा लेनी चाहिए.

वेंट्स से ठंडी हवा ना आना
एयर कंडीशनर के वेंट्स से अगर ठंडी हवा की जगह हल्की गर्म या नॉर्मल हवा आने लगे, तो यह भी गैस कम होने का इशारा हो सकता है. लेकिन कई बार इसके पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. इसलिए बेहतर है कि पहले चेक करवाएं, कि गैस की कमी है या तकनीकी कमी.

सेट तापमान तक न पहुंच पाना
जब आप एसी का टेंपरेचर सेट करते हैं लेकिन कमरा उस तापमान तक कभी पहुंच ही नहीं पाता, तो समझ लें कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ है. यह समस्या अक्सर गैस की कमी के कारण होती है और समय रहते इसकी जांच करानी चाहिए.

बिजली के बिल का अचानक झटका
अगर आपका बिजली का बिल सामान्य से ज्यादा आने लगे, जबकि उपयोग में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, तो यह भी इशारा हो सकता है कि एसी ठीक से काम नहीं कर रहा. गैस कम होने पर एसी ज्यादा समय तक चलता है, क्योंकि कूलिंग के लिए उसे ज्यादा चलाना पड़ता है. जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है.

कॉपर पाइप पर बर्फ जमना
एसी के कॉपर पाइप या रेफ्रिजरेंट लाइन पर बर्फ जमना एक क्लीयर इशारा होता है कि गैस कम है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जरूरी रेफ्रिजरेंट न होने पर सिस्टम का तापमान बैलेंस में नहीं रह पाता है.