scorecardresearch

भारत में आज दमदार और धांसू फीचर वाला OnePlus 10T होने जा रहा लॉन्च, जानिए इस फोन में बारे में सबकुछ

भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आज OnePlus 10T लॉन्च किया जाएगा. कंपनी दो साल बाद T सीरीज का फोन लॉन्च करने जा रही है. ऐसे में सभी को इस फोन का इंतजार है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास रहने वाला है और इसकी कीमत क्या रहने वाली है.

OnePlus 10T 5G OnePlus 10T 5G
हाइलाइट्स
  • 7 बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा लॉन्च

  • दो कलर ऑप्शन जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में होगा उपलब्ध

OnePlus 10T भारतीय बाजार में आज यानी 3 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है. वनप्लस ब्रांड को पसंद करने वाले यूजर बेसब्री से इस फोन का इंतजार कर रहे थे. भारतीय समय अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च इवेंट रखा गया है. अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो वनप्लस के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं. अब बात करते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास है जो लॉन्च होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास रहने वाला है. इसके साथ ही आपको बताएंगे कि इसकी कीमत क्या रहने वाली है और कहां से आप इसे खरीद पाएंगे.

T सीरीज का फोन 2 साल बाद होने जा रहा लॉन्च

वनप्लस दो साल के बाद T सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले Oneplus 8T लॉन्च किया गया था और अब OnePlus 10T लॉन्च किया जा रहा है. इसलिए T सीरीज को पसंद करने वाले यूजर इस फोन का इंतजार कर रहे थे. कंपनी ने इस फोन के फीचर के बारे में बीच बीच में खुलासा भी किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

OnePlus 10T के फीचर्स

OnePlus 10T लेटेस्ट फीचर्स से लैस 5G फोन है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा. अगर बात कैमरा की करें तो इस फोन के रियर में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन का प्राइमरी कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ 50MP का होगा. वहीं इसका अल्ट्रा वाइड कैमरा 16MP का और मैक्रो कैमरा 2MP का होगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है. फोन में 4800mah की बैटरी दी गई है. बता दें कि वनप्लस ब्रांड के फोन में दो फीचर पहली बार देखने को मिलेंगे. वनप्लस पहली बार 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ फोन पेश करने जा रही है. इसके साथ ही 150W SUPERVOOC  का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी पहली बार ही वनप्लस के फोन में देखने को मिलेगा. OnePlus 10T दो कलर ऑप्शन जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में लॉन्च होने की खबर है. 

OnePlus 10T की कीमत

OnePlus 10T की कीमत के बारे में अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है. लेकिन संभावित कीमत की बात करें तो फोन 49,999 रुपए के शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. कस्टमर इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. हांलाकि ऑफर्स के बारे में जानकारी लॉन्च के समय ही दी जाएगी.