scorecardresearch

Samsung AI Smart Glasses लॉन्च,अब बिना फोन निकाले सिर्फ चश्मे से करें कॉल, मैसेज, ट्रांसलेशन और कई स्मार्ट काम.. जान लें कीमत!

Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने AI स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं, जिनमें Google का Android XR प्लेटफॉर्म और Gemini AI दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट ग्लास यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और हैंड्स-फ्री AI अनुभव देंगे.

स्मार्टफोन के बाद अब AI सीधे आपकी आंखों तक पहुंचने वाला है. Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने AI स्मार्ट ग्लास की पहली झलक दिखाकर पहनने वाली टेक्नोलॉजी की नई शुरुआत कर दी है. Google के साथ मिलकर तैयार किए गए ये स्मार्ट ग्लास बिना फोन निकाले सिर्फ आवाज के जरिए मैसेज भेजने, रास्ता बताने, रियल टाइम ट्रांसलेशन करने और कई दूसरे काम करने में सक्षम होंगे.

Samsung ने इन स्मार्ट ग्लास के डिजाइन के लिए दुनिया के मशहूर आईवियर ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ साझेदारी की है. पहली नजर में यह बिल्कुल सामान्य चश्मे जैसे दिखाई देते हैं. कंपनी का कहना है कि इन्हें हल्का, आरामदायक और स्टाइलिश बनाया गया है ताकि लोग इन्हें पूरे दिन आसानी से पहन सकें.

वॉयस कमांड से काम होगा आसान
इन स्मार्ट ग्लास की सबसे बड़ी खासियत Gemini AI है. यूजर सिर्फ वॉयस कमांड देकर रास्ता पूछ सकते हैं, मैसेज का जवाब दे सकते हैं, नोटिफिकेशन सुन सकते हैं और कैलेंडर में नया इवेंट भी जोड़ सकते हैं. अगर कोई दूसरे देश में यात्रा कर रहा है तो यह रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा भी देगा. सामने लगे साइन बोर्ड या रेस्टोरेंट के मेन्यू भी चश्मे के जरिए देखा जा सकेगा.

Samsung का कहना है कि यह डिवाइस Galaxy Ecosystem का हिस्सा है. यानी Galaxy स्मार्टफोन के साथ यह आसानी से कनेक्ट होकर बेहतर अनुभव देगा. यूजर फोटो लेने के साथ कई रोजमर्रा के काम भी हैंड्स फ्री तरीके से कर सकेंगे.

Warby Parker क्लासिक फ्रेम
कंपनी ने फैशन का भी खास ध्यान रखा है. Gentle Monster अपने आधुनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है, जबकि Warby Parker क्लासिक फ्रेम बनाता है. ऐसे में यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और फ्रेम चुन सकेंगे.

Samsung के ये स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Smart Glasses को सीधी टक्कर दे सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. Samsung ने सिर्फ इतना बताया है कि इन्हें इस साल के आखिर तक चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जाएगा. कीमत, उपलब्धता और अन्य फीचर्स की जानकारी आने वाले महीनों में साझा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: