scorecardresearch

क्या मोबाइल नंबर बता देगा आपकी लोकेशन? या ऐप्स करती है फर्जी दावा... आखिर पुलिस कैसे खोज लेती है अपराधी?

इंटरनेट पर कई ऐप दावा करती है, कि वे मोबाइल नंबर से किसी की भी लाइव लोकेशन पता कर सकती है. लेकिन यह दावा किस हद सच है?

Advertisement
Representative Image Representative Image

कई ऐसे सवाल हैं जिन्हें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है. उन्हीं में से एक सावल है, क्या सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर किसी की लाइव लोकेशन पता की जा सकती है? कुछ वेबसाइट और ऐप्स दावा करते हैं कि वे कुछ सेकंड में किसी भी नंबर की लोकेशन दिखा सकते हैं. लेकिन सवाल वहीं का वहीं क्या सच में ऐसा संभव है? अगर जवाब हां हैं कि प्राइवेसी पर बड़ा खतरा है. चलिए इन सवालों का जवाब खोजते हैं

क्या सिर्फ मोबाइल नंबर है काफी?

इसका सीधा सा जवाब है, नहीं. केवल मोबाइल नंबर से लाइव लोकेशन नहीं देखी जा सकती. इंटरनेट पर मौजूद कई वेबसाइट और ऐप्स ऐसे दावे करते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर भरोसेमंद नहीं होते. कई बार ये लोगों के प्राइवेट डेटा जुटाने या उन्हें ठगने के लिए बनाए जाते हैं.

फिल्मी दुनिया है अलग

फिल्मों और वेब सीरीज में अक्सर दिखाया जाता है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर किसी की लोकेशन निकाल लेता है. लेकिन असल दुनिया में ऐसा नहीं होता. बिना कानूनी पर्मिशन के, टेलीकॉम कंपनी की मदद और जरूरी प्रोसेस के किसी की लाइव लोकेशन नहीं निकाली जा सकती.

पुलिस कैसे पता लगाती है लोकेशन?

जब किसी अपराध की जांच होती है, तब पुलिस और जांच एजेंसियां कानूनी प्रक्रिया के तहत टेलीकॉम कंपनियों से मदद ले सकती हैं. यह सुविधा आम लोगों के लिए नहीं होती. इसलिए किसी वेबसाइट या ऐप का यह कहना कि वह सिर्फ नंबर से किसी की सटीक लोकेशन बता देगा, सही नहीं माना जाना चाहिए.

आपनो को कैसे दें लाइव लोकेशन?

अगर परिवार या दोस्तों के साथ लोकेशन शेयर करनी हो, तो हमेशा ऑफिशियल फीचर्स का इस्तेमाल करें. गूगल मैप्स का लोकेशन शेयरिंग, एप्पल का फाइंड माय या फोन में मौजूद दूसरे फीचर्स सेफ ऑप्शन हैं.