scorecardresearch

Phone Storage Tips: फोन की स्टोरेज हो गई फुल? अब कैसे बनाएंगे बिना कुछ डिलीट किए फोन में स्पेस... ऐसे में ये दो तरीके आएंगे काम

मोबाइल में स्टोरेज फुल जैसे अलर्ट को लेकर अक्सर लोग परेशान होते हैं. वजह है कि समझ नहीं आता कि स्पेस आखिर बनाएं तो बनाएं कैसे. पुरानी मेमोरी डिलीट कर सकते नहीं. ऐसे में कुछ टिक्र काम आ सकती है.

AI Generated Image AI Generated Image

अक्सर लोग अपने फोन के एक अलर्ट से परेशाना रहते हैं. यह होता है स्टोरेज फुल का अलर्ट. ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या डिलीट करें और क्या नहीं. एक यूजर के लिए तो सारा डेटा जरूरी होता है. साथ ही ऐप्स की बात करें तो एक ऐप का डेटा दूसरी ऐप से जुड़ा होता है. तो ऐप भी डिलीट नहीं कर सकते. तो फिक्र न करें हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इस अलर्ट से छुटकारा पा सकते हैं.

ऐप डिलीट करने की जगह करें आर्काइव

अगर आप किसी ऐप का इस्तेमाल कम करते हैं, लेकिन उसे हटाना नहीं चाहते, तो आर्काइव फीचर आपके काम आ सकता है. इस फीचर की मदद से ऐप फोन से हट जाता है, लेकिन उसका डेटा और आपकी जानकारी सेफ रहती है. जब भी जरूरत हो, ऐप को दोबारा डाउनलोड करने पर पुराना डेटा वापस मिल जाता है.

इस फीचर को एक्टिव करने के लिए गूगल प्ले स्टोर खोलें और ऊपर दाईं ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं. यहां जनरल ऑप्शन खोलें और ऑटोमैटिकली आर्काइव ऐप्स को ऑन कर दें.

इसके बाद जब भी फोन की स्टोरेज कम होने लगेगी, फोन उन ऐप्स को अपने आप आर्काइव कर देगा, जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. इससे फोन में जगह भी खाली होगी और आपका डेटा भी सेफ रहेगा.

कैश डिलीट करके बढ़ाएं खाली जगह

फोन की स्टोरेज भरने का एक बड़ी वजह है कैश. यह कुछ फाइल होती है, जिन्हें ऐप्स तेजी से काम करने के लिए सेव करते हैं. समय के साथ ये फाइलें बढ़ती जाती हैं और काफी स्टोरेज घेर लेती हैं.

ऐसे में समय-समय पर कैश साफ करना फायदेमंद रहता है. इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं, फिर ऐप्स खोलें. जिस ऐप का कैश हटाना है, उसे चुनें और स्टोरेज में जाकर क्लीयर कैश पर टैप करें.

कुछ फोन में एक साथ कई ऐप्स का कैश साफ करने का ऑप्शन भी मिलता है. अगर आपके फोन में यह ऑप्शन नहीं है, तो किसी क्लीनर ऐप की मदद भी ली जा सकती है. 

स्टोरेज फुल होने पर क्या करें?

अगर आपके फोन में बार-बार स्टोरेज फुल हो रही है, तो सबसे पहले कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को आर्काइव करें और समय-समय पर कैश को क्लीयर करते रहा करें. इससे फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है और नए फोटो, वीडियो या जरूरी फाइल सेव करने के लिए जगह मिल जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन तरीकों में आपको कोई जरूरी ऐप डिलीट नहीं करनी पड़ती और आपका डेटा भी सेफ रहता है.