AI Generated Image
AI Generated Image
WhatsApp का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी में रोजमर्रा की एक आदत हो गई है. लेकिन अक्सर आप इसका इस्तेमाल केवल कॉलिंग, चैटिंग और डॉक्यूमेंट के लिए ही करते होंगे. ज्यादा से ज्यादा हुआ तो, ऐप को अपडेट कर लेते होंगे. लेकिन इसके हिडन ट्रिक्स के बारे में बिल्कुछ भी नहीं जानते होंगे. लेकिन अगर आपने इन्हें एक बार जान लिया और लोगों को बताने लगे, तो तारीफ तो आपकी पक्की है, तो चलिए बिना किसी देरी के आपको ये टिक्स बताते हैं.
कुछ लोगों को लगता है कि जब तक ब्लू टिक नहीं दिखा, मतलब मैसेज नहीं पढ़ा. लेकिन अगर आप अपना ब्लू टिक बंद भी कर सकते हैं. ऐसे में फायदा ये होगा कि आप जब चाहे मैसेज का जवाब दे सकते हैं, दूसरे को पता ही नहीं चलेगा आपने मैसेज देखा कब था. इसके दो तरीके हैं. एक तो है कि आप Read Receipts के ऑप्शन को बंद कर दें. दूसरा है कि आप एयरप्लेन मोड को ऑन करें और फटाक से मैसेज को पढ़ ले. इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी.
अगर आपको किसी को मैसेज भेजना है, लेकिन नंबर सेव नहीं करना है. तो आप इस तरीके तो अपना सकते हैं. इस तरीके को Click To Chat कहते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले अपना ब्राउजर खोलें. इसके बाद wa.me टाइप करें. उसके बाद '/' लगाएं. फिर कंटरी कोड लिखें और मोबाइल नंबर लिख दें. इससे आप डायरेक्ट उस नंबर से चैट कर सकते हैं. जैसे https://wa.me/+91924835xxxx
अगर आपके फोन का इस्तेमाल परिवार या दोस्त भी करते हैं, तो Chat Lock फीचर जरूर इस्तेमाल करें. इससे आपकी चुनी हुई चैट अलग लॉक फोल्डर में चली जाती है. इसे सिर्फ फिंगरप्रिंट या पासकोड से ही खोला जा सकता है. इससे आपकी निजी बातचीत सुरक्षित रहती है. इसके लिए चैट को लॉक फोलडर में डाल दें.
वॉट्सऐप का Multi-Device फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो लैपटॉप और मोबाइल दोनों पर काम करते हैं. इस फीचर की मदद से आप एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बार-बार फोन उठाने की जरूरत भी कम हो जाती है और काम आसान बन जाता है. इसके लिए हर डिवाइस पर वॉट्सऐप को लिंक करना पड़ता है. यानी एक क्यूआर स्कैन करना पड़ेगा. और आपका वॉट्सऐप खुल जाएगा.
वॉट्सऐप में आप अपने मैसेज को बोल्ड, इटैलिक या स्ट्राइकथ्रू फॉर्मेट में भेज सकते हैं. इससे जरूरी शब्द सामने वाले का ध्यान खींचते हैं. अगर आप ऑफिस या काम से जुड़े मैसेज भेजते हैं, तो यह फीचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
इन छोटे-छोटे फीचर्स की मदद से आप अपनी प्राइवेसी बेहतर बना सकते हैं, समय बचा सकते हैं और वॉट्सऐप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर फीचर्स पहले से ऐप में मौजूद हैं. आपको सिर्फ इनके बारे में जानकारी होनी चाहिए.