scorecardresearch

UPI Rule Change: बार-बार PIN डालने की हुई छुट्टी, सिर्फ एक Touch के होगा पैसा इधर से उधर... जानें क्या है नया UPI Rule?

अक्सर लोग दिन में कई बार छोटे-छोटे UPI करते समय बार-बार पिन डाल परेशान हो जाते हैं. ऐसे में UPI के नियमों में बदलाव हुआ है, जिसके बाद उनकी यह परेशानी दूर हो जाएगी.

UPI Rule Change UPI Rule Change

हर बार यूपीआई पेमेंट करते समय लोगों को पिन डालता पड़ता है. कई बार पिन गलत भी हो सकता है, और अगर पिन गलत हाथों में पड़ जाए फिर तो बंटाधार तय है. ऐसे में अगर पिन की ही छुट्टी कर दी जाए तो कैसा रहेगा. आइडिया अच्छा है न? आप रोजमर्रा के छोटे-छोटे पेमेंट जैसे 10, 20, 50, 100 आदि के लिए इस आसान तरीके को अपना सकते हैं. लेकिन केवल 5000 तक के पेमेंट के लिए. लेकिन आखिर तरीका है क्या?

दरअसल तरीका है कि आप पेमेंट के लिए फिंगरप्रिंट या फेस बायोमैट्रिक के जरिए कर सकते हैं. सुनने में तो काफी दिलचस्प है, लेकिन आखिर करेंगे कैसे. कई लोग अलग-अलग यूपीआई ऐप यूज करते हैं. ऐसे में इसे कैसे यूज करेंगे. तो चलिए बताते हैं कि आप कैसे इसकी सेटिंग को ऑन कर सकते हैं.

फिलहाल यह सुविधा NPCI के नियमों के तहत शुरू की गई है. साथ ही केवल Google Pay, PhonePe, BHIM, SuperMoney और Navi जैसे कई बड़े UPI ऐप इसे सपोर्ट कर रहे हैं.

Google Pay पर चालू करें बायोमैट्रिक

  • Google Pay खोलें और प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
  • Bank Account या RuPay Credit Card चुनें.
  • जिस खाते के लिए फीचर चालू करना है, उसे चुनें.
  • Manage Biometrics पर जाएं.
  • Use Fingerprint or Face ID ऑन करें.
  • Accept and Set Up पर टैप करें.
  • एक बार अपना UPI PIN डालें.
  • इसके बाद Fingerprint या Face ID से सेटअप पूरा करें.

PhonePe में कैसे करें शुरू?

  • PhonePe खोलें और प्रोफाइल पर जाएं.
  • Manage Payments में जाएं.
  • Biometric Pay चुनें.
  • अपना बैंक अकाउंट चुनें.
  • Activate या Agree and Activate पर टैप करें.
  • UPI PIN डालकर एक्टिव करें.
  • Fingerprint से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

BHIM, SuperMoney और Navi में क्या है तरीका

इन सभी ऐप्स में भी लगभग एक जैसी ही प्रोसेस से आप इसे एक्टिवेट कर सकते हैं.

  • Profile या Account Settings खोलें.
  • Payment Settings या Linked Bank Account में जाएं.
  • अपना बैंक खाता चुनें.
  • Biometric Authentication या Fingerprint UPI ऑप्शन चालू करें.
  • UPI PIN डालकर एक्टिवेट करें.
  • Fingerprint या Face ID जोड़कर सेटअप पूरा करें.

एक्टिवेट करने से पहले रखें ध्यान

यह सेवा फिलहाल 5000 तक के UPI पेमेंट के लिए ही है. 5000 से ज्यादा का भुगतान करने पर आपको हमेशा UPI PIN डालना होगा. सभी बैंक अभी इस सुविधा को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. अगर आपका बैंक सपोर्ट नही करता है, तो ऐप इसकी जानकारी दिखा देगा. अगर नया फोन लिया है, तो Fingerprint बदलने या Face ID रीसेट करने के बाद आपको यह फीचर दोबारा चालू करना होगा. अगर Fingerprint या Face ID कई बार काम नहीं करती, तो ऐप अपने आप UPI PIN मांग लेगा जिससे आप पेमेंट कर सकेंगे.