scorecardresearch

Best 5G smart phone: बजट है कम? जुलाई में 10 हजार रुपए के अंदर खरीद सकते हैं ये 5 दमदार 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे फीचर्स की भरमार

अगर आपका बजट कम है या आप पढ़ाई के लिए अच्छे फीचर्स वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, वह भी बिल्कुल नया, तो जुलाई में मिलने वाले ये 5 स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. कम कीमत में इनमें कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो आमतौर पर महंगे फोन में देखने को मिलते हैं.

5 best smart phone under 10,000 5 best smart phone under 10,000

Best 5G smart phone under 10,000 rupees बजट कम में अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छे फीचर्स मिल जाएं, तो जुलाई में आपके पास बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं. ये सभी फोन 10 हजार  रुपए के अंदर आते हैं, जो आपके बजट के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. साथ ही आप इन्हें ऑनलाइन आसानी से खरीदे सकते हैं. 

अगर आप बाजार की दुकानों से खरीदेंगे तो इनकी कीमत ज्यादा हो सकती है. लेकिन ऑनलाइन साइट्स जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है. बताई गई कीमत से भी कम में आप इन्हें अपना बना सकते हैं. 

1. Lava Bold N2 Lite (8,699 रुपए)
अगर आप कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं, तो Lava Bold N2 Lite अच्छा विकल्प है. इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर वीडियो देखने और पढ़ाई करने का अनुभव बेहतर रहता है. फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा, 5000mAh की बैटरी, सिक्योर फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. साथ ही बॉक्स में चार्जर और फोन कवर भी दिया जाता है.

2. Lava Bold N2 (9,499 रुपए)
यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा है जो थोड़ा बेहतर बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा फीचर्स फोन में चाहते हैं. इसमें 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले, 13MP AI डुअल कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है. फोन 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा IP64 रेटिंग मिलने की वजह से यह धूल और पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहता है. बॉक्स में चार्जर और फोन केस भी मिलता है.

3. Samsung Galaxy M07 (9,999 रुपए) 
अगर आपके लिए 5G से ज्यादा ब्रांड, कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मायने रखते हैं, तो Samsung Galaxy M07 कम कीमत में अच्छा ऑप्शन है. इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है. फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और कंपनी इसमें 6 साल तक OS अपडेट देने का दावा करती है. हालांकि, यह 4G स्मार्टफोन है और बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता. 

4. Ringme F26 Ultra 5G (9,199 रुपए)
कम बजट में 5G स्मार्टफोन लेने वालों के लिए Ringme F26 Ultra भी एक विकल्प है. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है. अगर आपकी जरूरत इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य इस्तेमाल की है, तो यह फोन आपकी जरूरत पूरी कर सकता है.

5. Lava Bold N2 (9,499 रुपए)
अगर आप 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला भरोसेमंद बजट फोन चाहते हैं, तो Lava Bold N2 पर भी नजर डाल सकते हैं. इसमें 13MP AI डुअल कैमरा, 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. IP64 रेटिंग के साथ यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है. बॉक्स में चार्जर और फोन केस भी शामिल है.

(नोट- इन सभी फोन के दाम ऑनलाइन साइट्स से निकाले गए हैं. अलग-अलग साइट्स पर दाम बदल सकते हैं. अगर आपका फोकस 5G नेटवर्क पर है, तो 5G मॉडल ही चुनें. वहीं, अगर आपको कैमरा, बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट और भरोसेमंद ब्रांड चाहिए, तो Samsung Galaxy M07 भी खरीद सकते है. सभी मॉडल ऑनलाइन उपलब्ध हैं, इसलिए खरीदने से पहले कीमत और ऑफर्स जरूर चेक कर लें.)
 

ये भी पढ़ें