scorecardresearch

AC Outdoor Installation: एसी आउटडोर यूनिट लगवाते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान.. कूलिंग मिलेगी ए-वन, साथ ही लंबे समय तक मिलेगी ठंडक

स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट की सही लोकेशन तय करना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत जगह पर लगाया गया यूनिट न सिर्फ कूलिंग पर असर डालता है बल्कि बिजली की खपत बढ़ा सकता है और मशीन की उम्र भी कम कर सकता है.

AC Installation AC Installation

गर्मी का मौसम शुरू होते ही एयर कंडीशनर हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन केवल एसी खरीद लेना ही काफी नहीं होता. उसका सही तरीके से इंस्टॉलेशन भी उतनी ही जरूरी होती है. खासतौर पर स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट की सही लोकेशन तय करना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत जगह पर लगाया गया यूनिट न सिर्फ कूलिंग पर असर डालता है बल्कि बिजली की खपत बढ़ा सकता है और मशीन की उम्र भी कम कर सकता है.

स्प्लिट एसी का आउटडोर यूनिट कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करता है. अगर इसे ऐसी जगह लगाया जाए जहां हवा का सही तरीके से ना आती हो, तो यूनिट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका सीधा असर एसी की कूलिंग पर पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए इंस्टॉलेशन के समय सही लोकेशन चुनना बेहद जरूरी है.

धूप से बचाव है जरूरी
आउटडोर यूनिट को हमेशा ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां सीधी धूप कम पड़े. अगर यूनिट तेज धूप में रहेगा तो वह जल्दी गर्म हो जाएगा, जिससे उसकी पावर घट जाएगी. छत, बालकनी या दीवार का ऐसा हिस्सा जहां छांव हो, वहां यूनिट बेहतर तरीके से काम करता है.

खुली जगह है जरूरी
आउटडोर यूनिट के आसपास खुली जगह होना बहुत जरूरी है. अगर यूनिट चारों तरफ से घिरा हुआ होगा, तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और मशीन पर दबाव पड़ेगा. इससे एसी की परफॉर्मेंस डाउन होती है. इसलिए यूनिट के चारों ओर अच्छा एयर फ्लो बनाए रखना जरूरी है.

इनडोर और आउटडोर यूनिट को रखें पास
एसी इंस्टॉल करते समय इनडोर और आउटडोर यूनिट के बीच दूरी भी जरूरी होती है. दोनों यूनिट जितने पास होंगे, उतनी बेहतर कूलिंग मिलेगी और सिस्टम पर कम लोड पड़ेगा. ज्यादा दूरी होने पर कूलिंग एफिशिएंसी कम हो सकती है और बिजली की खपत बढ़ सकती है.

सही ड्रेनेज सिस्टम है जरूरी
आउटडोर यूनिट के आसपास पानी जमा नहीं होना चाहिए. अगर ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं होगा, तो पानी इकट्ठा होकर जंग और अन्य परेशानियां पैदा कर सकता है. इससे एसी की उम्र कम हो सकती है और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ सकता है.

छत, दीवार या जमीन, कहां लगाएं यूनिट
आउटडोर यूनिट को छत, दीवार या जमीन कहीं भी लगाया जा सकता है, बशर्ते वहां छांव, हवा का आना-जाना और सही ड्रेनेज की सुविधा हो. 

एसी के आउटडोर यूनिट की सही जगह का चयन एक जरूरी फैसला है. अगर इसे सही तरीके से इंस्टॉल किया जाए, तो कूलिंग बेहतर मिलती है, बिजली का बिल कंट्रोल में रहता है और एसी लंबे समय तक बिना परेशानी के काम करता है.