Twitter Latest Feature
Twitter Latest Feature
ट्विटर आखिरकार एक बिल्कुल नया फीचर लेकर आ रहा है जो यूजर्स को एंड्रॉइड (Android)और आईओएस (iOS) दोनों डिवाइस पर एक साथ कई सारे काम करने देंगे. इसके जरिए लोग एक ही ट्वीट में जिफ (gifs),फोटो, वीडियो और मीम्स को मिलाने की अनुमति देगा. कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह सभी को एक ही ट्वीट में कई तरह के मीडिया को साझा करने की अनुमति देगी.
कंपनी ने बुधवार देर रात ब्लॉग पोस्ट में कहा, "यह फीचर वैश्विक स्तर पर आईओएस और एंड्रॉइड के लिए वेब पर मिक्सड मीडिया ट्वीट्स देखने का मौका देगा." इस फीचर को सबसे पहले रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पलुजी ने अप्रैल में देखा था.
कैसे जोड़ इमेज, वीडियो एक साथ
ट्वीट में "मिक्सड" मीडिया जोड़ना सरल और सीधा है. ट्वीट लिखते समय, "मीडिया" या "जीआईएफ" आइकन पर टैप करें और उस सामग्री का चयन करें जिसे आप साझा करना चाहते हैं (और इमेजेस को अधिक रिचेबल बनाने के लिए डिशक्रिप्शन जोड़ना ना भूलें) बस हो गया आपका काम !"
एक यूजर प्रति ट्वीट अधिकतम चार वीडियो, इमेज और/या GIF जोड़ सकता है. अपडेट वर्तमान में आईओएस और एंड्रॉइड पर उपलब्ध है, हालांकि, सभी प्लेटफॉर्म पर विभिन्न प्रकार की सामग्री वाले ट्वीट्स को कंज्यूम किया जा सकता है.
पहले क्या थी प्रक्रिया?
इससे पहले अगर कोई अलग-अलग मीडिया प्रारूपों को शेयर करना चाहता था तो उसे अलग-अलग ट्वीट्स या थ्रेड्स में करना पड़ता था. लेकिन अब, जब लोग ट्वीट कंपोज़र खोलते हैं, तो वे अधिकतम चार प्रकार के मीडिया - फ़ोटो, मीम, GIF और वीडियो चुन सकेंगे और उसे अपलोड कर सकते हैं. सभी को एक साथ पब्लिश कर सकते हैं. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने कहा, "वे ट्वीट को कंपोज करते समय अपने मीडिया के लेआउट को रीअरेंज भी कर सकते हैं." उसमें आगे कहा गया, " मीडिया को मिक्स करने के लिए ट्वीट कंपोजर में फोटो आइकन पर टैप करें."
कौन कर सकता है इस्तेमाल
एक्सप्लोर करें टैब वीडियो वर्तमान में लोगों को ऐसे ट्वीट और रुझानों के साथ अधिक वीडियो ढूंढने में सहायता करता है जो उनकी रुचि के हो सकते हैं. यह वर्तमान में आईओएस और एंड्रॉइड पर अंग्रेजी में ट्विटर का उपयोग करने वाले चुनिंदा देशों के लोगों के लिए उपलब्ध है. इसे एक्टिव करने के लिए, जो लोग iOS पर ट्विटर का उपयोग करते हैं, उन्हें बस ट्विटर ऐप में एक वीडियो पर टैप या क्लिक करना होगा.”कंपनी ने कहा कि अपडेटेड इमर्सिव मीडिया व्यूअर एक क्लिक से वीडियो को फुल स्क्रीन पर एक्सपैंड करता है, जिससे लोग आसानी से फुल, इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस तक पहुंच सकते हैं.