scorecardresearch

Uber का बड़ा सेफ्टी अपडेट: अब सफर में खतरा महसूस होते ही यात्री कर सकेंगे सीक्रेट ऑडियो रिकॉर्डिंग

Uber के नए फीचर के तहत अगर किसी यात्री को सफर के दौरान असुरक्षित महसूस होता है तो वह ऐप के जरिए तुरंत ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकता है. यूजर्स चाहें तो यात्रा शुरू होने से पहले भी इस फीचर को ऑन कर सकते हैं या फिर सफर के बीच में भी रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं.

uber new feature uber new feature

कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब Uber ऐप इस्तेमाल करने वाले लोग सफर के दौरान ऑडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि यह फीचर यात्रियों और ड्राइवर दोनों को अतिरिक्त सुरक्षा और भरोसा देगा. Uber के नए फीचर के तहत अगर किसी यात्री को सफर के दौरान असुरक्षित महसूस होता है तो वह ऐप के जरिए तुरंत ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकता है. यूजर्स चाहें तो यात्रा शुरू होने से पहले भी इस फीचर को ऑन कर सकते हैं या फिर सफर के बीच में भी रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं.

ऐसे करेगा काम नया फीचर
ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए यूजर को Uber ऐप की 'Safety' सेटिंग में जाकर माइक्रोफोन एक्सेस की अनुमति देनी होगी. अगर पहले से रिकॉर्डिंग फीचर ऑन है तो ड्राइवर के पिकअप प्वाइंट के पास पहुंचते ही रिकॉर्डिंग अपने आप शुरू हो जाएगी और यात्रा खत्म होने के 20 सेकंड बाद बंद होगी. अगर सफर के बीच में रिकॉर्डिंग शुरू करनी हो तो यूजर को ऐप में नीचे दिए गए नीले रंग के शील्ड आइकन पर क्लिक करना होगा और 'Record Audio' विकल्प चुनना होगा.

रिकॉर्डिंग रहेगी पूरी तरह सुरक्षित
Uber ने कहा है कि रिकॉर्ड की गई ऑडियो फाइल पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगी और यूजर के डिवाइस में सुरक्षित तरीके से सेव होगी. जब तक कोई सेफ्टी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती, तब तक न यात्री और न ही ड्राइवर इस रिकॉर्डिंग को सुन पाएंगे. अगर किसी घटना की शिकायत दर्ज की जाती है, तभी रिकॉर्डिंग Uber को भेजी जा सकेगी. वहीं, अगर दो हफ्ते तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं होती तो ऑडियो फाइल अपने आप डिलीट हो जाएगी.

ड्राइवर को भी मिलेगा नोटिफिकेशन
कंपनी ने बताया कि अगर किसी यात्री ने रिकॉर्डिंग फीचर ऑन किया होगा तो ड्राइवर को इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी. ऐसे में ड्राइवर चाहें तो बिना किसी पेनल्टी के राइड कैंसिल भी कर सकते हैं. इसके साथ ही Uber ने एक नया 'Verified Badge' फीचर भी शुरू किया है. इसमें यात्रियों की पहचान थर्ड पार्टी डेटाबेस या ऑफिशियल आईडी के जरिए वेरिफाई की जाएगी. वेरिफाइड बैज अगले हफ्ते से ड्राइवरों को दिखाई देगा.

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
Uber का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में एक महिला के साथ कथित रेप केस में कंपनी को 8.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है. वहीं, लंदन के आंकड़ों के मुताबिक टैक्सी और प्राइवेट हायर व्हीकल्स में यौन अपराधों के मामले पिछले 10 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं. सर्वाइवर्स ट्रस्ट की लूसी डकवर्थ ने कहा कि ये नए फीचर्स यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को ज्यादा सुरक्षित महसूस कराने में मदद करेंगे.

हालांकि, ये फीचर केवल UK में ही आया है, भारत में ये फीचर कब आएगा इसके बारे में Uber कंपनी ने कोई अपडेट नहीं दिया है.  

ये भी पढ़ें: