scorecardresearch

मुंबई है देश का सबसे भुलक्कड़ शहर, Uber की इस लिस्ट में देखें क्या आपके शहर के लोग भी कैब में रखकर भूल जाता हैं अपना सामान 

Uber Lost and Found Index: उबर ने अपना लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स जारी किया है. इसके मुताबिक मुंबई देश का सबसे भुलने वाला शहर है. मुंबई के लोग अक्सर कैब में अपना सामान भूल जाते हैं.

Uber Uber
हाइलाइट्स
  • दिल्ली और लखनऊ हैं दूसरे और तीसरे नंबर पर 

  • उबर ने जारी किया है लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स 

हम जब भी बाहर ट्रेवल करते हैं तो अक्सर कुछ न कुछ अपनी कैब या ऑटो में भूल ही जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं किस शहर के लोग सबसे ज्यादा भुलक्कड़ हैं? इसका जवाब है मुंबई. जी हां, उबर की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई देश का सबसे भुलक्कड़ शहर है. हालांकि, दिल्ली और लखनऊ के लोग भी उबर में यात्रा करते समय चीजों को भूल जाते हैं और इस लिस्ट में ज्यादा पीछे भी नहीं हैं.

उबर ने जारी किया है लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स 

आपको बताते चलें कि उबर ने यात्रियों के बीच अपने इन-ऐप ऑप्शन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अपना लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स जारी किया है. ये ऑप्शन तब इस्तेमाल किया जाता है जब लोग अपनी यात्रा के दौरान कैब में अपना सामान भूल जाते हैं. वे आसानी से उबर को अपने सामान का पता लगाने और उसे वापिस लेने के लिए अनुरोध भेज सकते हैं.

दिल्ली और लखनऊ हैं दूसरे और तीसरे नंबर पर 

इस इंडेक्स में सबसे 3 चीजें बताई गई हैं. जिसमें कौन सा सामान लोग सबसे ज्यादा भूले हैं, सबसे भुलक्कड़ शहर और किस दिन लोग सबसे ज्यादा सामान भूलते हैं. राइडर की जानकारी और गीगाबाइट डेटा का उपयोग करते हुए, उबर ने शेयर किया कि मुंबई लगातार दूसरी बार भारत का सबसे भुलक्कड़ शहर है. इस लिस्ट में दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

सबसे ज्यादा  भूले जाने वाला सामान और दिन 

उबर के मुताबिक, पिछले साल भारत भर में कैब में छूटे सामानों की लिस्ट में - फोन, स्पीकर, हेडफोन, वॉलेट और बैग शामिल हैं. इसके अलावा वस्तुओं में किराने का सामान, थर्मस, पानी की बोतलें और फोन चार्जर शामिल हैं.

वहीं, यात्री अपना सामान शनिवार को ज्यादा भूलते हैं, साथ ही बुधवार को भी लोग सामान भूलते हैं. भारतीयों के लिए दिन का सबसे भुलक्कड़ समय दोपहर 1 बजे, दोपहर 2 बजे और दोपहर 3 बजे का होता है. 

क्लिक करके पढ़ें पूरी लिस्ट