Gmail username change
Gmail username change
Google ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. अब यूजर्स अपने Gmail का यूजरनेम बदल सकेंगे, वो भी बिना पुराने ईमेल या डेटा खोए. पहले अगर किसी को अपना ईमेल आईडी बदलना होता था तो उसे नया अकाउंट बनाना पड़ता था, जिससे पुराने मेल, कॉन्टैक्ट और डेटा अलग हो जाते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
क्या है नया फीचर?
इस नए फीचर के तहत यूजर अपने Gmail एड्रेस में @gmail.com से पहले वाले हिस्से को बदल सकते हैं. यानी अगर आपका पुराना ईमेल नाम अब आपको पसंद नहीं है या प्रोफेशनल नहीं लगता, तो आप उसे अपडेट कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि आपके पुराने सभी ईमेल, फाइल्स, फोटो और बाकी डेटा वैसे ही सेफ रहेंगे.
क्यों जरूरी था ये बदलाव?
कई लोग अपने स्कूल या कॉलेज के समय में मजेदार या अजीब से यूजरनेम बना लेते हैं. बाद में जब वे नौकरी या बिजनेस में जाते हैं, तो वही ईमेल आईडी प्रोफेशनल नहीं लगती. ऐसे में यह फीचर उनके लिए बहुत मददगार साबित होगा. अब वे बिना नया अकाउंट बनाए अपना डिजिटल पहचान सुधार सकते हैं.
कैसे बदल सकते हैं Gmail यूजरनेम?
सबसे पहले Google Account Settings में जाएं.
वहां Personal Info पर टैप करें.
इसके बाद Email ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब Google Account Email में जाएं.
अगर Change Google Account Email Address का ऑप्शन दिखे, तो उस पर क्लिक करें.
अब अपना नया और यूनिक यूजरनेम टाइप करें.
इसके बाद आपका नया Gmail एड्रेस बन जाएगा.
क्या पुराना ईमेल बंद हो जाएगा?
नहीं, Google ने साफ किया है कि आपका पुराना ईमेल एड्रेस भी एक्टिव रहेगा. अगर कोई आपको पुराने एड्रेस पर मेल भेजेगा, तो वो आपको मिलती रहेगी. यानी आपको किसी भी जरूरी मेल के छूटने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
कुछ जरूरी बातें
हालांकि आप हर 12 महीने में सिर्फ एक बार ही अपना ईमेल यूज़रनेम बदल सकते हैं.
नया यूजरनेम यूनिक होना चाहिए, यानी पहले से किसी और के पास नहीं होना चाहिए.
यह फीचर फिलहाल अमेरिका में पूरी तरह उपलब्ध है और धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी शुरू किया जाएगा.
यूजर्स के लिए क्या फायदा?
इस फीचर से यूजर्स को अपनी ऑनलाइन पहचान को अपडेट करने की आजादी मिलेगी. खासकर उन लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी है जो अपने पुराने, गैर-प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस से परेशान थे. अब वे आसानी से अपने काम और पर्सनल लाइफ के हिसाब से बेहतर ईमेल आईडी चुन सकते हैं.