scorecardresearch

ये टेलीकॉम कंपनी दे रही 28 दिनों के लिए सबसे ज्यादा 300GB डेटा, लेकिन शर्त 1 साल का करना होगा रिचार्ज, पढ़ें फायदे या घाटे का है सौदा

VI (Vodafone Idea) भले 5G नेटवर्क बैठाने में Airtel और Jio से पीछे रह गई हो, लेकिन प्लान महंगा करने का मामले में आगे निकल चुकी है. कंपनी ने 4,600 रुपए का नया एनुअल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें हर 28 दिन पर 300GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. जानें किसके लिए है ये रिचार्ज बेस्ट और क्या-क्या मिलेगा फायदा.

mobile data VI Plan mobile data VI Plan

मोबाइल रिचार्ज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रही हैं. इसी बीच Vodafone-Idea (Vi) ने एक ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 4,600 रुपए है. यह फिलहाल 2026 के सबसे महंगे एनुअल प्रीपेड प्लान में गिना जा रहा है. कंपनी इसे अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान बता रही है, लेकिन इसमें भी एक शर्त जुड़ी हुई है. सवाल यह है कि क्या इतना महंगा प्लान लेना समझदारी होगी या फिर Jio और Airtel के मुकाबले यह महंगा सौदा साबित हो सकता है? आइए समझते हैं इस नय प्लान के पीछे का ब्लू प्रिंट.

क्या मिलता है 4,600 रुपए वाले Vi प्लान में?
Vi के इस प्रीपेड प्लान की वैधता 365 दिनों की है. इसमें पूरे साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इसके डेटा को लेकर हो रही है. कंपनी इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान कह रही है, लेकिन वास्तव में इसमें हर 28 दिनों के लिए 300GB हाई-स्पीड डेटा की सीमा तय की गई है. अगर आपको इसका लाभ उठाना है तो सालभर का रिचार्ज करवाना होगा. यही है कंपनी की शर्त. इसके बाद फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू होती है. यानी यह पूरी तरह बिना सीमा वाला डेटा नहीं है. सिर्फ 5G ही नहीं, बल्कि 4G यूजर्स भी इस अनलिमिटेड पैक का फायदा उठा सकेंगे. दोनों तरह के यूजर्स पर एक ही नियम लागू होगा. इस हिसाब से इस प्लान का रोजाना खर्च करीब 12.6 रुपए बैठेगा.

Jio और Airtel से कितना महंगा?
अगर जुलाई 2026 के प्लान देखें तो Jio और Airtel के 365 दिन वाले प्लान करीब 3,599 रुपए और 3,999 रुपए की रेंज में उपलब्ध हैं. इनमें रोजाना 2GB से 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. कई प्लान में OTT, क्लाउड स्टोरेज और दूसरे डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल हैं. दूसरी तरफ Vi का 4,600 रुपए वाला प्लान कीमत के मामले में इन दोनों से महंगा है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत हर 28 दिन में 300GB डेटा लिमिट है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है. हालांकि कुछ रिचार्ज में एयरटेल भी अनलिमिटेड डाटा देती है, लेकिन केवल 5G यूजर्स को. वहीं VI का ये नया प्लान 4G यूजर्स के लिए भी आकर्षक है.

नेटवर्क के मामले में कौन आगे?
सिर्फ प्लान देखकर रिचार्ज करवाना या सिम खरीदना समझदारी नहीं होगी. डेटा इस्तेमाल और कॉल करने के लिए नेटवर्क भी उतना ही जरूरी होता है. Jio अभी देश के सबसे बड़े 5G नेटवर्क में शामिल है और अधिकांश शहरों और छोटे कस्बों तक इसकी पहुंच है.

वहीं Airtel भी तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार कर चुका है और कई इलाकों में इसकी कवरेज Jio के मुकाबले बेहद मजबूत देखने को मिलती है. खास करके छोटे गांवों को जोड़ने के लिए.

वहीं Vi अभी चुनिंदा शहरों में ही 5G सेवा दे रहा है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सों समेत कई प्रमुख शहरों में इसकी 5G सर्विस उपलब्ध है, लेकिन पूरे देश में इसका विस्तार अभी जारी है. ऐसे में अगर आपके शहर में Vi का 5G नेटवर्क नहीं है, या नेटवर्क नहीं मिलता तो इस महंगे प्लान का पूरा फायदा मिलना मुश्किल हो जाएगा.

फायदे क्या हैं?
पूरे साल रिचार्ज कराने की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे.
हर 28 दिन में 300GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. जबकि छोटे रिचार्ज पर आपको 2GB के हिसाब से 28 दिनों के लिए 56GB डेटा मिलता है. 
अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा.
ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है.

किन लोगों के लिए घाटे का सौदा?
अगर आप हर महीने थोड़ा-बहुत इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं या आपके घर और ऑफिस में Wi-Fi मौजूद है, तो 4,600 रुपए खर्च करना शायद समझदारी नहीं होगा. कम कीमत वाले एनुअल या मासिक प्लान भी आपकी जरूरत आसानी से पूरी कर सकते हैं. वहीं अगर आपके इलाके में Vi का नेटवर्क कमजोर है या 5G उपलब्ध नहीं है, तो इतना महंगा रिचार्ज करना आपको दिक्कत दे सकता है.
ये भी पढ़ें