5 Star vs 3 Star Air Conditioner
5 Star vs 3 Star Air Conditioner
गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप नया एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बिना सही जानकारी के फैसला लेना गलत साबित हो सकता है. मार्केट में पहुंचकर वह एसी की स्टार रेटिंग को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं. उनके मन में यही सवाल होता है कि 5 स्टार एसी लें या 3 स्टार एसी, क्योंकि दोनों ही ऑप्शन उन्हें दिखाए जाते हैं. ऐसे में अगर बिना सही जानकारी से ऐसे ही कोई भी एसी ले लिया जाए, तो वह गलत फैसला साबित हो सकता है. इसलिए इनके फीचर्स, बिजली की खपत और कीमत में काफी अंतर होता है.
बिजली की खपत पर डायरेक्ट अटैक
5 स्टार एसी की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम बिजली खपत है. यह एडवांस तकनीक के साथ आता है, जिससे यह कम बिजली में बेहतर कूलिंग देता है. अगर आप एसी का इस्तेमाल रोजाना कई घंटों तक करते हैं, तो यह आपके बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकता है. वहीं 3 स्टार एसी की शुरुआती कीमत कम जरूर होती है, लेकिन इसकी बिजली खपत ज्यादा होती है, जिससे लंबे समय में खर्च बढ़ सकता है.
किसकी कूलिंग परफॉर्मेंस है बेहतर?
कूलिंग के मामले में 5 स्टार एसी अक्सर बेहतर साबित होता है. यह तेजी से कमरे को ठंडा करता है और कूलिंग को लंबे समय तक बनाए रखता है. इसमें स्मार्ट सेंसर और बेहतर कंट्रोल सिस्टम दिए जाते हैं, जो कूलिंग को ज्यादा इफेक्टिव बनाते हैं. दूसरी ओर, 3 स्टार एसी बेसिक कूलिंग देता है और कूलिंग में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, खासकर ज्यादा गर्म या उमस वाले इलाकों में.
लॉन्ग टर्म के लिए ज्यादा स्टार बेहतर
अगर कीमत की बात करें तो 5 स्टार एसी की शुरुआती लागत ज्यादा होती है, क्योंकि इसमें बिजली बचाने वाले फीचर्स शामिल होते हैं. लेकिन, समय के साथ यह बिजली की बचत करके अपनी कीमत वसूल कर लेता है. इसके उलट, 3 स्टार एसी कम कीमत में मिल जाता है, लेकिन इसका बिजली खर्च ज्यादा होने की वजह से लॉन्ग-टर्म में महंगा पड़ सकता है.
कौनसा एसी आपके लिए सही?
अगर आप एसी का इस्तेमाल केवल कुछ घंटों के लिए करते हैं, जैसे रात में सोते समय, तो 3 स्टार एसी आपके लिए एक किफायती ऑप्शन हो सकता है. लेकिन यदि आप दिनभर या लंबे समय तक एसी चलाते हैं, तो 5 स्टार एसी बेहतर रहेगा, क्योंकि यह लंबे समय में ज्यादा बचत और बेहतर परफॉर्मेंस देता है.