Spam Calls On WhatsApp
Spam Calls On WhatsApp
वॉट्सऐप ने जितनी लोगों की सुविधा बढ़ाई है, उतना ही नुकसान पिछले कुछ सालों में इसके इस्तेमाल से देखने को मिला है. वॉट्सऐप के जरिए साइबर ठगों ने लोगों के खाते खाली किए है. उन्हें ऐसी सिचुएशन में डाला है जहां वह मानसिक तौर पर काफी परेशान हुए है. साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी की है. कभी पुलिस अधिकारी बन तो कभी सीबीआई अधिकारी बन. कई मामलों में तो वह डिलिवरी एजेंट बन पैकेज डिलिवर करने के लिए पैसे मांगें है.
दरअसल इन ठगों ने ठगी के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल इसलिए किया, क्योंकि यहां से उन्होंने अपने शिकार को वॉट्सऐप वीडियो या वॉइस कॉल की. उन्होंने कभी नॉर्मल कॉल का साहारा नहीं लिया. इसके पीछे की वजह है कि इस इंटरनेट कॉल को ट्रेस कर पाना काफी मुश्किल रहा, जो ठगों के लिए बच निकलने का रास्ता बना. लेकिन अब वॉट्सऐप ने इस तरीके पर भी नकेल कस दी है. वॉट्सऐप के एक फीचर ने ठगी के इस तरीके में वो कील ठोक दी है, जिससे आपका और इनके बीच का कनेक्शन टूट गया है.
क्या है वॉट्सऐप का खास फीचर
अक्सर जब भी कोई अनजान नंबर आपको कॉल करता है, तो आप उसे उठाने में थोड़ा हिचकते हैं. बस वॉट्सऐप ने भी आपके इसी तरीके को अपना फीचर बनाया है. जिसका नाम है 'Silence Unknown Calleres'. दरअसल यह फीचर आपके वॉट्सऐप कॉल लॉग और कॉन्टैक्ट लिस्ट के हिसाब से काम करता है. जिससे यह आपको अनजाने नंबरों से दूर रखता है.
कैसे करता है काम?
वॉट्सऐप का यह फीचर अपने स्तर पर दो चीज़ करता है. पहले तो यह आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट को खंगालता है. दूसरा आपकी वॉट्सऐप कॉल लॉग हिस्ट्री को देखता है. अब ऐसे में अगर आपको किसी ऐसे नंबर से वॉट्सऐप पर फोन आता है, जो ना तो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में है. साथ ही वॉट्सऐप पर भी कभी उस नंबर पर बात नहीं हुई है, तो आपके लिए वॉट्सऐप उस वॉइस/वीडियो कॉल को म्यूट कर देगा. लेकिन यह फीचर उन नंबर पर काम नहीं करेगा, जिनपर नॉर्मल मैसेज या कॉल पर बात हुई हो.
यह फीचर कोई पेड फीचर नहीं है, बल्कि यह तो वॉट्सऐप के अंदर इनबिल्ट आ रहा है. इसलिए आपको तो बस इसे ऑन करने की जरूरत है. जिसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
कैसे करें फीचर को ऑन?