scorecardresearch

WhatsApp for CarPlay: अब ड्राइविंग के दौरान नहीं होगा एक्सीडेंट का डर, WhatsApp ने कार ड्राइवरों के लिए लॉन्च किया खास ऐप... जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp ने कार चलाने वालों के लिए एक क्रांतिकारी अपडेट जारी करते हुए 'WhatsApp for CarPlay' ऐप को स्टेबल वर्जन में लॉन्च कर दिया है. अब यूजर्स को ड्राइविंग के दौरान अपने आईफोन (iPhone) को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वह सीधे कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कॉल और मैसेज मैनेज कर सकेंगे.

WhatsApp for CarPlay WhatsApp for CarPlay

WhatsApp ने CarPlay के लिए अपना एक अलग ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने 'बड़ा अपडेट' बताते हुए पेश किया है. यह ऐप भारत सहित कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स अब अपनी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से ही WhatsApp कॉल और मैसेज कर पाएंगे, बस ऐप iPhone CarPlay से कनेक्ट होना चाहिए. पहले यह ऐप सिर्फ डेवलपर्स और iOS बीटा यूजर्स के लिए TestFlight पर बीटा वर्जन में मौजूद था, लेकिन अब इसके टेस्ट किए गए फीचर्स को स्टेबल वर्जन ऐप में लॉन्च कर दिया गया है.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और नया अपडेट
WhatsApp ने iOS के लिए नया अपडेट (वर्जन 26.13.74) जारी करते हुए इस CarPlay ऐप को शामिल किया है. खास बात यह है कि यह नया WhatsApp for CarPlay भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट करता है, यानी कार में इस्तेमाल होने के बावजूद प्राइवेसी पर कोई समझौता नहीं होगा. कंपनी ने App Store पर एक इवेंट पोस्ट कर इसकी आधिकारिक घोषणा की.

चैट और कॉल हिस्ट्री के लिए अलग सेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, CarPlay वाले WhatsApp ऐप में चैट और कॉल हिस्ट्री के दो अलग-अलग सेक्शन दिए गए हैं. इससे ड्राइवर आसानी से यह देख सकते हैं कि उन्होंने WhatsApp पर हाल ही में किससे बात की है. सबसे अच्छा फीचर यह है कि WhatsApp कॉल्स को सीधे कार के डैशबोर्ड से कनेक्ट किया जा सकता है. हालांकि, चैट खोलकर मैसेज पढ़ने के लिए गाड़ी रोकना पड़ेगा, ताकि ड्राइविंग के दौरान यूजर का ध्यान न भटके. यह सुरक्षा के लिहाज से एक जरूरी कदम है.

अब बोलकर दे पाएंगे मैसेज का जवाब 
नया WhatsApp for CarPlay voice dictation सपोर्ट करता है. यानी यूजर सीधे अपनी आवाज से मैसेज का जवाब दे सकेगा. पहले यूजर्स Siri से मैसेज पढ़वाते और उसी के जरिए रिप्लाई करते थे, लेकिन अब इस ऐप में सीधे बोलकर रिप्लाई करने की सुविधा शामिल है. इसके अलावा WhatsApp और फोन के नॉर्मल कॉल एक ही पेज पर दिखेंगे, जबकि व्हाट्सऐप की हाल की कॉल्स को देखने के लिए एक अलग स्क्रीन दी गई है.

सुरक्षा और सुविधा 
कुल मिलाकर, WhatsApp for CarPlay को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ड्राइवर बिना फोन छुए भी लोगों से कनेक्टेड रह सकें, और उनको जबाव दे पाएंगे, जिससे एक्सीडेंट का खतरा कम हो जाएगा. नई स्क्रीनें, बेहतर कंट्रोल और voice dictation इसे ड्राइविंग के दौरान बेहद उपयोगी बनाते हैं. यह अपडेट खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो लंबी ड्राइव करते हैं या रोजाना कार से ऑफिस आते जाते हैं.

 

ये भी पढ़ें